Heart Attack का खतरा आखिर गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है ? इन लक्षणों को ना करें अनदेखा

Heart Attack in summer: जिन लोगों को पहले से High BP, heart failure या अन्य हृदय रोग हैं, उनके लिए यह स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Priya Singh Bisen
Published on: 29 May 2026 7:30 AM IST
Heart Attack in summer
X

Heart Attack in summer

Heart Attack in summer: देश में तेजी से बढ़ती गर्मी और Heatwave ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विशेषकर इन दिनों में हार्ट पेशंट्स (heart patients) के लिए यह मौसम ज्यादा खतरे से भरा माना जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक, तेज गर्मी के दौरान बॉडी का तापमान नियंत्रित रखने के लिए दिल को साधारण दिनों की तुलना में अधिक मेहनत करनी पड़ती है। यही कारण है कि इस मौसम में हार्ट अटैक (heart attack), हाई ब्लड प्रेशर (high blood pressure) और अन्य हृदय संबंधी बिमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

क्या कहते हैं हेल्थ एक्पर्ट?

हेल्थ एक्पर्ट के अनुसार, गर्मी में ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में पानी और आवश्यक मिनरल्स की कमी हो जाती है। इससे डिहाइड्रेशन, कमजोरी, चक्कर आना और हार्ट रेट में परिवर्तन जैसी दिक्कतें सामने आ सकती हैं। जिन लोगों को पहले से High BP, heart failure या अन्य हृदय रोग हैं, उनके लिए यह स्थिति और गंभीर हो सकती है।

हार्वर्ड की एक हेल्थ रिपोर्ट

हार्वर्ड की एक हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, तेज गर्मी में शरीर को ठंडा बनाए रखने के लिए हार्ट को अधिक ब्लड पंप करना पड़ता है। ऐसे में यदि व्यक्ति लंबे वक़्त तक धूप में रहता है या अधिक शारीरिक मेहनत करता है, तो दिल पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ सकता है। इससे अचानक तबीयत बिगड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है।

क्या हैं सतर्कता

डॉक्टरों की सलाह है कि गर्मी के दिनों में हार्ट पेशंट्स को अपनी दिनचर्या और खान-पान का खासतौर से ध्यान रखना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लेते रहना बहुत ही आवश्यक होता है। धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए और यदि बाहर जाना बहुत आवश्यक हो तो सुबह या शाम के वक़्त ही निकलें। साथ ही हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।

साथ ही अपने खान-पान में फ्रेश फल, हरी सब्जियां और हल्का भोजन शामिल करना बेहद लाभदायक माना जाता है। अधिक तेल-मसालेदार और भारी भोजन से बचना चाहिए। डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं को वक़्त पर लेना और बिना सलाह के किसी भी दवा में परिवर्तन न करना भी आवश्यक है।

इन लक्षणों को गलती से भी ना करें अनदेखा

एक्सपर्ट के मुताबिक, सीने में तेज दर्द, सांस लेने में समस्या, धड़कनों का बढ़ना, ज्यादा वीकनेस, चक्कर आना या अचानक अत्यधिक पसीना आने जैसे लक्षणों को अनदेखा नहीं करना चाहिए। अगर गर्मी के दौरान आपकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगे तो बिना देर किये डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वक़्त पर इलाज और सावधानी गंभीर स्थिति से बचाने में सहायता कर सकती है।

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story