TRENDING TAGS :
1 June New Rules 2026: जून की शुरुआत में आम आदमी को बड़ा झटका! गैस से लेकर ATM तक बदल जाएंगे ये नियम
1 June New Rules 2026: 1 जून 2026 से LPG कीमत, ATM चार्ज, UPI पेमेंट, आधार अपडेट और FD नियमों में बदलाव का असर जेब पर पड़ सकता है
1 June New Rules 2026 India
1 June New Rules 2026 India: मई महीने के खत्म होने से पहले यह जानकारी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। असल में जून महीने की शुरुआत आम लोगों की जेब पर असर डालने वाले कई बड़े बदलावों के साथ होने जा रही है। 1 जून 2026 से देशभर में ऐसे कई नए नियम लागू होने वाले हैं, जिनका सीधा असर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी, बैंकिंग, निवेश और घरेलू बजट पर पड़ सकता है। LPG सिलेंडर की कीमतों से लेकर ATM ट्रांजैक्शन फीस, आधार अपडेट, UPI पेमेंट और FD ब्याज दरों तक कई बदलाव एक साथ लागू होने जा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप पहले से इन नियमों को भलीभांति समझ लें। ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी या अतिरिक्त खर्च का सामना न करना पड़े।
LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी करती हैं। 1 जून को भी घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट जारी होंगे। पिछले कुछ समय से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव तथा पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ रहा है। अगर जून में घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होता है, तो इसका सीधा असर रसोई के मासिक बजट पर पड़ेगा। खासकर मध्यम वर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों की चिंता बढ़ सकती है।
आधार कार्ड अपडेट कराने पर लगेगा शुल्क
यदि आपके आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि या अन्य जानकारी अपडेट करनी है, तो इसे जल्द पूरा कर लेना बेहतर होगा। 14 जून 2026 के बाद आधार अपडेट कराने पर शुल्क देना पड़ेगा। ऑनलाइन अपडेट करने पर 25 रुपये और आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपडेट कराने पर 50 रुपये का भुगतान करना होगा। ऐसे में जिन लोगों के आधार में किसी प्रकार की गलती है या मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, उन्हें समय रहते काम निपटा लेना चाहिए।
पैन कार्ड से जुड़े नियम होंगे और सख्त
आयकर विभाग जून से पैन कार्ड से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव करने जा रहा है। सरकार हाई वैल्यू ट्रांजैक्शन की निगरानी और टैक्स सिस्टम को मजबूत करने पर जोर दे रही है।
कुछ मामलों में पैन की अनिवार्यता में बदलाव किया जा सकता है, जबकि बड़े वित्तीय लेनदेन के लिए निगरानी और सख्त होगी। बैंकिंग और निवेश से जुड़े कामों में सही पैन डिटेल देना पहले से ज्यादा जरूरी हो जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे टैक्स चोरी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
ATM से पैसे निकालना हो सकता है महंगा
एटीएम से पैसा निकालने पर आपसे से पहले ही सर्विस चार्ज लिया जा रहा था लेकिन अब इसमें नए नियम लागू होने के साथ और अधिक चार्ज लगाने की तैयारी हो चुकी है। 1 जून से कई बैंक ATM ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव करने की तैयारी में हैं। नए नियमों के तहत मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा तय रहेगी, लेकिन उसके बाद अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, ग्राहक अपने बैंक के ATM से हर महीने केवल 5 फ्री ट्रांजैक्शन कर पाएंगे। वहीं मेट्रो शहरों में दूसरे बैंक के ATM से सिर्फ 3 मुफ्त ट्रांजैक्शन मिल सकते हैं। इसके बाद कैश निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट जैसी सेवाओं पर अतिरिक्त चार्ज देना होगा।
ऐसे में बार-बार ATM इस्तेमाल करने वालों का मासिक खर्च बढ़ सकता है।
FD पर ब्याज दरों में बदलाव की संभावना
जून महीने में कई सरकारी और निजी बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD की ब्याज दरों में बदलाव कर सकते हैं। हाल के महीनों में रिजर्व बैंक की नीतियों और बाजार की परिस्थितियों को देखते हुए बैंक अपनी जमा योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। कुछ स्पेशल FD स्कीम्स बंद हो सकती हैं, जबकि नई योजनाएं भी लॉन्च की जा सकती हैं। अगर आप आने वाले दिनों में FD में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अपने बैंक की नई ब्याज दरों की जानकारी जरूर जांच लें। सही समय पर निवेश करने से बेहतर रिटर्न मिल सकता है।
UPI पेमेंट में दिखेगा असली नाम
ऑनलाइन फ्रॉड और गलत खाते में पैसे ट्रांसफर होने की घटनाओं को रोकने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI नया नियम लागू करने जा रहा है।
अब UPI पेमेंट करने से पहले रजिस्टर्ड बेनिफिशियरी का नाम स्क्रीन पर दिखाना जरूरी होगा। इसका फायदा यह होगा कि पैसे भेजने वाला व्यक्ति पहले ही पुष्टि कर सकेगा कि रकम सही खाते में जा रही है या नहीं। डिजिटल पेमेंट को ज्यादा सुरक्षित बनाने की दिशा में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है।
सोलर पैनल सब्सिडी के नियम होंगे सख्त
सरकार देशभर में सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी दे रही है, लेकिन 1 जून से इसमें कुछ सख्त नियम लागू किए जा सकते हैं। नई व्यवस्था के तहत केवल सरकार द्वारा अप्रूव्ड सोलर पैनल और उपकरणों पर ही सब्सिडी मिलेगी। इसका उद्देश्य घटिया गुणवत्ता वाले उपकरणों पर रोक लगाना और उपभोक्ताओं को बेहतर तकनीक उपलब्ध कराना है। यदि आप घर में सोलर पैनल लगवाने की योजना बना रहे हैं, तो इंस्टॉलेशन से पहले यह जरूर जांच लें कि कंपनी और पैनल सरकारी सूची में शामिल हैं या नहीं।
आम लोगों पर क्या होगा असर?
1 जून से लागू होने वाले ये बदलाव सीधे तौर पर आम आदमी के खर्च और घरेलू बजट को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप समय रहते 1 जून से लागू हो रहे नए नियमों की जानकारी से अवगत हाेकर अपने जरूरी काम निपटा लें।


