लड़कियों को 1500, महिलाओं को सिलेंडर मुफ्त, किसानों का कर्ज माफ...इस सरकार ने की बड़ी घोषणा

Maharashtra Budget 2024: पवार ने अपने बजट भाषण में कहा कि हम मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन (मुख्यमंत्री मेरी प्यारी बहन) की घोषणा कर रहे हैं। इसके तहत सभी महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।

Network
Newstrack Network
Published on: 28 Jun 2024 11:20 AM GMT (Updated on: 28 Jun 2024 12:09 PM GMT)
Maharashtra Budget 2024
X

Maharashtra Budget 2024 (Newstrack)

Maharashtra Budget 2024: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन' योजना की घोषणा की। इस योजना के तहत राज्य में 21 से 60 वर्ष की आयु की सभी महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह देगी। जुलाई, 2024 से यह योजना लागू होगी। इसके अलावा बजट में सरकार ने महिलाओं और बेटियों के लिए अन्य घोषणा भी की है।

जुलाई से मिलेगा लड़कियों को 1500 रुपये प्रति माह

पवार ने अपने बजट भाषण में कहा कि हम मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन (मुख्यमंत्री मेरी प्यारी बहन) की घोषणा कर रहे हैं। इसके तहत सभी महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। योजना जुलाई 2024 से लागू होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना के लिए सालाना 46,000 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया जाएगा।

हालांकि, यह महायुति सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद करने का पहला प्रयास नहीं है। मार्च 2024 में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने सहित आठ उद्देश्यों पर केंद्रित एक नीति का अनावरण किया। 2023-24 में सरकार ने लेक लड़की योजना भी शुरू की थी। इस का उद्देश्य बालिकाओं वाले परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना और बालिकाओं को स्कूल छोड़ने से रोकना है। बजट 2023-24 में राज्य परिवहन बसों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत की छूट भी शामिल है।

हर साल 3 सिलेंडर मुफ्त, 44 लाख किसानों का बिल माफ

इसके अलावा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व सरकार ने बजट में महिलाओं के लिए मुफ्त सिलेंडर देने की घोषणा की है। सीएम अन्न छात्र योजना के तहत सरकार हर साल 5 सदस्यों वाले परिवारों को 3 मुफ्त सिलेंडर देगी। वहीं, सरकार ने बजट में घोषणा की है कि राज्य के करीब 44 लाख किसानों का बिजली बिल बकाया माफ किया जाएगा। सरकार ने जानवरों के हमले से होने वाली मौतों के मामलों में आर्थिक मदद की भी घोषणा की। "सरकार ने जानवरों के हमले से होने वाली मौतों में आर्थिक मदद बढ़ा दी है, अब परिजनों को 20 लाख रुपये की जगह 25 लाख रुपये मिलेंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story