रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मिली मंजूरी, देखें पूरी रूट लिस्ट और जुड़े शहर

Amrit Bharat Express: विशेष बात यह है कि अमृत भारत एक्सप्रेस को कम और मध्यम आय वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Priya Singh Bisen
Published on: 15 Aug 2026 9:00 AM IST
Amrit Bharat Express
X

Amrit Bharat Express

Amrit Bharat Express: भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और देश के अलग-अलग हिस्सों के बीच रेल कनेक्टिविटी (Rail Connectivity) को और मजबूती प्रदान करने के लिए 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) ट्रेनों को मंजूरी दी है। इन ट्रेनों के शुरू होने से उत्तर, मध्य, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई शहरों के बीच लंबी दूरी का सफर बेहद आसान होगा।

सबसे विशेष बात यह है कि अमृत भारत एक्सप्रेस को कम और मध्यम आय वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इन ट्रेनों का किराया प्रीमियम ट्रेनों की तुलना में कम रखा जाता है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा ज्यादा लोगों के लिए सरल और आरामदायक बन सके।

धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस

धनबाद और कोयंबटूर के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस (Dhanbad-Coimbatore Amrit Bharat Express) कई राज्यों को आपस में जोड़ेगी। ट्रेन रास्ते में गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया, सासाराम, प्रयागराज छिवकी, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, चंद्रपुर, वारंगल और विजयवाड़ा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद दक्षिण भारत में ओंगोल, नेल्लोर, रेनिगुंटा, काटपाडी, सलेम, इरोड और तिरुपुर होते हुए ट्रेन कोयंबटूर पहुंचेगी।

प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन

प्रयागराज से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस (Prayagraj-Lokmanya Tilak Terminus) उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच सफर को आरामदायक बनाएगी। इस ट्रेन के प्रमुख स्टॉप में प्रयागराज, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल और कल्याण शामिल हैं। इसे सप्ताह में एक दिन चलाने की मंजूरी दी गई है।

सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस

सूबेदारगंज से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली यह ट्रेन भी साप्ताहिक होगी। ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी, बांदा, चित्रकूटधाम कर्वी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे उत्तर प्रदेश से मुंबई की यात्रा करने वाले यात्रियों को एक और विकल्प मिलेगा।

गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

गोरखपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस (Gorakhpur-Delhi Amrit Bharat Express) पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए खास सुविधा लेकर आएगी। यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन भी हफ्ते में एक दिन चलाने की मंजूरी दी गई है।

प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस

प्रयागराज से गुजरात के उधना तक चलने वाली ट्रेन (Prayagraj-Udhna Amrit Bharat Express) उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के कई शहरों को जोड़ेगी। इसके रास्ते में फतेहपुर, इटावा, टूंडला, आगरा, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम और वडोदरा जैसे प्रमुख स्टेशन होंगे। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए नया विकल्प मिलेगा।

गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस

गोरखपुर और बांद्रा टर्मिनस के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस (Gorakhpur-Bandra Terminus Amrit Bharat Express) भी साप्ताहिक होगी। ट्रेन के प्रमुख स्टॉप में बस्ती, गोंडा, कानपुर, आगरा किला, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, बोरीवली और बांद्रा टर्मिनस शामिल हैं। इससे उत्तर प्रदेश और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले लोगों को बड़ा लाभ होगा।

चारलापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस

सातवीं अमृत भारत एक्सप्रेस तेलंगाना के चारलापल्ली से गोरखपुर के बीच चलेगी। यह ट्रेन काजीपेट, पेड्डापल्ली, मंचेरियाल, बल्हारशाह, नागपुर, बैतूल, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोमतीनगर, बाराबंकी और गोंडा होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। इससे तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के बीच रेल कनेक्टिविटी (Rail Connectivity) और मजबूत होगी।

कई राज्यों के यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ

इन 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों (New Amrit Bharat Express Trains) के शुरू होने से लंबी दूरी के यात्रियों को कई नए यात्रा विकल्प मिलेंगे। विशेषकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, झारखंड, तेलंगाना और दक्षिण भारत के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने की उम्मीद है। कम और मध्यम आय वर्ग के यात्रियों के लिए कम किराए में लंबी दूरी का सफर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ये ट्रेनें अहम साबित हो सकती हैं।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story