Aaj Ka Muasam: आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज वर्षा का अलर्ट, अगले 12 घंटे रहेंगे अहम

Aaj Ka Mausam 15 July 2026: भारतीय मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों के दौरान कई राज्यों में गरज-चमक, तेज वर्षा और आंधी-तूफान की संभावना जताई है।

Priya Singh Bisen
Published on: 15 July 2026 6:00 AM IST
Aaj Ka Muasam
X

Aaj Ka Muasam

Aaj Ka Mausam 15 July 2026: आज उत्तर प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ सा रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों के दौरान कई राज्यों में गरज-चमक, तेज वर्षा और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर बंगाल की खाड़ी (North Bay of Bengal) के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके कारण पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी। इसका प्रभाव पूर्वी उत्तर प्रदेश (Eastern Uttar Pradesh) और पश्चिमी हिमालयी राज्यों पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। ऐसे में प्रदेश के लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

पूर्वी UP में वर्षा की गतिविधियां बढ़ने के आसार

उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट (UP Weather Update) के मुताबिक, कम दबाव के क्षेत्र का सबसे अधिक प्रभाव पूर्वी उत्तर प्रदेश में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज वर्षा होने की संभावना है। वर्षा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 12 घंटे मौसम के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इस दौरान तेज हवाओं और वर्षा के कारण से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। विशेषकर खुले स्थानों पर जाने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है।

बिहार में झमाझम बारिश का अलर्ट

बिहार मौसम (Bihar Weather Today) की बात करें तो अररिया, किशनगंज, समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा और बेगूसराय में वर्षा की संभावना जताई गई है। इनमें अररिया और किशनगंज में तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में मध्यम वर्षा हो सकती है।

MP में वर्षा के साथ चलेगी तेज धूल भरी हवा

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट (MP Weather Update) के अनुसार छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, कटनी, शहडोल, सतना, रीवा, सिंगरौली, सीधी, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, उज्जैन और मंदसौर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन इलाकों में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

हालांकि भोपाल, विदिशा, रायसेन, दमोह, सागर, अशोकनगर, खंडवा, हरदा, बैतूल, खरगोन, बुरहानपुर, पन्ना, छतरपुर, जबलपुर और टीकमगढ़ में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है।

हिमाचल और उत्तराखंड में भी जारी रहेगा वर्षा का दौर

उत्तराखंड मौसम (Uttarakhand Weather) और हिमाचल प्रदेश के लिए भी मौसम विभाग ने वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में पूरे हफ्ते वर्षा की संभावना बनी हुई है। शिमला, सुंदरनगर, भुंतर, कांगड़ा, जोत, मुरारी देवी, बिलासपुर, नेरी, कुफरी, हमीरपुर और ताबो में आंधी और वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

वहीं उत्तराखंड में नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी तरफ टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की संभावना है।

15 जुलाई को मौसम पर रखें नजर

15 जुलाई 2026 का मौसम कई राज्यों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। IMD) के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में वर्षा की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। खसतौर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में कम दबाव के क्षेत्र का प्रभाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने और खराब मौसम के दौरान ज़रूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story