Aaj Ki Taza Khabar 28 May 2026: पढ़ें देश दुनिया की Top 10 खबरें

Aaj Ki Taza Khabar 28 May 2026: आइए नज़र डालते हैं आज की 10 बड़ी खबरों पर...

Praveen Singh
Published on: 28 May 2026 9:34 PM IST
Aaj Ki Taza Khabar 28 May 2026
X

Aaj Ki Taza Khabar 28 May 2026 India World UP Top 10 Breaking News in Hindi

Aaj Ki Taza Khabar 28 May 2026

1. जल विवाद पर पीएम मोदी की सलाह :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों से अपील की है कि जल विवादों को आपसी सहयोग से जल्द सुलझाया जाए। उन्होंने कहा कि देरी का सीधा असर आम जनता के जीवन पर पड़ता है और सोलर पैनल को मिशन मोड में अपनाने की जरूरत है।

2. लक्षद्वीप में सीप्लेन सेवा की तैयारी :

लक्षद्वीप में जल्द ही सीप्लेन सेवा शुरू होने जा रही है, जिससे पर्यटक सीधे समुद्री लैगून में उतर सकेंगे। केंद्र सरकार ने 6 द्वीपों पर वाटर एयरोड्रम परियोजना को मंजूरी देने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

3. सुप्रीम कोर्ट का ट्रॉमा केयर पर निर्देश :

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ट्रॉमा केयर जीवन के अधिकार का अहम हिस्सा है। अदालत ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

4. नीट पेपर लीक मामले में उच्च स्तरीय बैठक :

नीट पेपर लीक केस को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर अहम बैठक हुई। इसमें शिक्षा मंत्री, पीएमओ अधिकारी और एनटीए के डीजी शामिल हुए और सिस्टम सुधार पर चर्चा की गई।

5. ऑनलाइन गेमिंग टैक्स पर विवाद :

ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को 2.5 लाख करोड़ रुपये की GST चोरी के मामले में नोटिस भेजे गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 28% टैक्स फैसले को सही ठहराया है और टैक्स नियमों को भी मान्यता दी है।

6. बिहार मंत्री विजय सिन्हा का बयान :

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भावुक बयान देते हुए कहा कि उन्हें अब दर्द महसूस नहीं होता। उन्होंने मंत्रालय में बदलाव पर भी पहले तंज कसते हुए टिप्पणी की थी।

7. विजय–राहुल गांधी मुलाकात विवाद :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय दिल्ली दौरे पर राहुल गांधी से बिना मिले चेन्नई लौट गए। इस बीच 10 जनपथ पर दोनों नेताओं के पोस्टर लगाए जाने को लेकर चर्चा तेज है।

8. आसाराम जोधपुर पहुंचे, सरेंडर की प्रक्रिया शुरू :

आसाराम बापू जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से उन्हें एम्बुलेंस के जरिए आश्रम ले जाया गया। हाई कोर्ट के आदेश के बाद उनके सरेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

9. बकरीद पर सौहार्द की मिसाल :

जैसलमेर में बकरीद के मौके पर धार्मिक आस्था के साथ देशभक्ति की अनोखी मिसाल देखने को मिली। नमाज के बाद गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

10. गुरुग्राम पुलिस का नया ट्रैफिक आदेश :

गुरुग्राम पुलिस ने आदेश जारी किया है कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों से भरे वाहनों को चेकिंग के दौरान नहीं रोका जाएगा। यह फैसला ट्रैफिक व्यवस्था को और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

Praveen Singh

Praveen Singh

Journalist (Director) & Social Media Expert Mail ID - praveensinghrajpoot12@gmail.com

Journalist (Director) - Newstrack, I Praveen Singh Director of online Website newstrack.com. My venture of Newstrack India Pvt Ltd.

Next Story