Aaj Ki Taza Khabar 29 May 2026: अमेरिका-भारत रिश्तों से लेकर NEET विवाद तक, दिनभर की 10 बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar 29 May 2026: आइए नज़र डालते हैं आज की 10 बड़ी खबरों पर...

Newstrack Network
Published on: 29 May 2026 8:40 PM IST
Aaj Ki Taza Khabar 29 May 2026 Latest Update Hindi News
X

Aaj Ki Taza Khabar 29 May 2026 Latest Update Hindi News

Aaj Ki Taza Khabar 29 May 2026: आइए नज़र डालते हैं आज की 10 बड़ी खबरों पर—

1. अमेरिका ने भारत को भरोसेमंद साझेदार बताया :

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका भारत की बढ़ती वैश्विक क्षमता को पहचानता है। उन्होंने भारत को दुनिया के प्रमुख शक्ति केंद्रों में से एक बताते हुए भरोसेमंद साझेदार करार दिया है।

2. नीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त :

नीट पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से हलफनामा दाखिल करने को कहा है। कोर्ट ने साफ कहा कि जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक असली समस्या का समाधान संभव नहीं है।

3. भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा साझेदारी हुई और मजबूत :

भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते लगातार मजबूत होते दिख रहे हैं। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा रणनीति और रक्षा सहयोग को लेकर दोनों देशों के बीच साझेदारी नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है।

4. हाईकोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश :

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के हाईकोर्ट्स को लंबित मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत कोर्ट ने कहा कि आरक्षित फैसले तीन महीने के भीतर सुनाए जाने चाहिए।

5. केन-बेतवा परियोजना पर केंद्र सरकार गंभीर :

44 हजार करोड़ रुपये की केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर केंद्र सरकार गंभीर नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों से जुड़े मुद्दों को जल्द सुलझाने को कहा है।

6. यूपी बीजेपी ने बदले संगठनात्मक जातीय समीकरण :

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने संगठनात्मक बदलाव शुरू कर दिए हैं। पार्टी ने जातीय समीकरण साधते हुए पांच नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है।

7. बिहार में मदरसों और संस्कृत स्कूलों की जांच :

बिहार सरकार ने राज्य के मदरसों और संस्कृत विद्यालयों की जांच कराने का फैसला लिया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने संस्थानों की समीक्षा के निर्देश दिए हैं।

8. बिहार में कुलपति नियुक्ति प्रक्रिया फिर बदली :

बिहार में कुलपतियों की नियुक्ति से जुड़ा विज्ञापन रद्द कर दिया गया है। अब नए दिशा-निर्देशों के साथ नियुक्ति प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी।

9. NEET रीटेस्ट छात्रों को DTC में राहत :

दिल्ली सरकार ने NEET UG रीटेस्ट देने वाले छात्रों को DTC बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह घोषणा की।

10. IPL टिकट ब्लैक मार्केटिंग पर पुलिस सख्त :

दिल्ली पुलिस ने IPL टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग को संगठित अपराध माना है। मामले में BNS की धारा 111 जोड़कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Praveen Singh

Praveen Singh

Journalist (Director) & Social Media Expert Mail ID - praveensinghrajpoot12@gmail.com

Journalist (Director) - Newstrack, I Praveen Singh Director of online Website newstrack.com. My venture of Newstrack India Pvt Ltd.

Next Story