'अगर अमेरिका में होते ज्ञानेश कुमार तो नहीं हारते ट्रंप...', अभिजीत दीपके ने क्यों कसा ये तंज?

Abhijeet Dipke US Elections: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी को झटका लगा तो CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तंज कसा। बोले- ज्ञानेश कुमार ट्रंप के साथ ऐसा नहीं होने देते।

Aditya Kumar Verma
Published on: 4 Nov 2026 11:02 AM IST
Abhijeet Dipke US Elections 2026
X

Image Source- Social Media

Abhijeet Dipke US Elections: अमेरिका के मध्यावधि चुनाव (US Midterm Elections) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को लगे झटके के बाद भारत में भी सियासी तंज शुरू हो गए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने इस मौके पर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार ट्रंप के साथ ऐसा कभी नहीं होने देते।

अभिजीत दीपके का यह बयान ऐसे समय आया है, जब वह और उनके साथी लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाते रहे हैं। उनका आरोप है कि ज्ञानेश कुमार भारतीय जनता पार्टी (BJP) को चुनाव में जीत दिलाने में मदद करते हैं। ऐसे में अमेरिका के चुनाव में ट्रंप की पार्टी को लगे झटके को लेकर दीपके ने भारतीय चुनाव व्यवस्था पर कटाक्ष किया है।

झटका लगा तो ज्ञानेश कुमार पर कसा तंज

अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव के नतीजों के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'ज्ञानेश कुमार ट्रंप के साथ ऐसा कभी नहीं होने देते।'

दीपके के इस बयान का इशारा साफ तौर पर अमेरिकी चुनाव और भारत की चुनावी व्यवस्था के बीच तुलना करने की तरफ था। उन्होंने तंज के जरिए यह कहने की कोशिश की कि अगर अमेरिकी चुनाव की जिम्मेदारी ज्ञानेश कुमार के पास होती तो डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी को इस तरह का झटका नहीं लगता।

ज्ञानेश कुमार पर पहले भी लगाते रहे हैं आरोप

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके और उनके साथी पहले भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लेते रहे हैं। उनका आरोप है कि ज्ञानेश कुमार भारतीय जनता पार्टी को चुनावी फायदा पहुंचाने में मदद करते हैं।

इसी वजह से दीपके का ताजा बयान भी चुनाव आयोग (Election Commission) की निष्पक्षता को लेकर उनके पुराने आरोपों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, अमेरिका के चुनाव को लेकर दिया गया उनका यह बयान सीधे तौर पर एक राजनीतिक तंज है।

दिवाली तक आंदोलन पर लगा चुके हैं ब्रेक

खास बात यह है कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिवाली तक अपने आंदोलन पर ब्रेक लगा दिया था। इसके बाद से वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर ज्यादा बयान देते नजर नहीं आ रहे थे।

लेकिन अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी को लगे झटके ने उन्हें एक बार फिर ज्ञानेश कुमार पर टिप्पणी करने का मौका दे दिया। दीपके ने अपने अंदाज में अमेरिकी चुनाव के नतीजों को भारत की चुनावी व्यवस्था से जोड़ते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधा है।

Aditya Kumar Verma
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Kumar Verma

Content Writer Mail ID - adityakumarverma993@gmail.comadityakumarverma993@gmail.com

आदित्य कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश के पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने भारतीय राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और मानवीय सरोकारों से जुड़ी खबरों की व्यापक रिपोर्टिंग की है। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है और वे रिपोर्टर, एंकर तथा सब-एडिटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही वो उत्तर प्रदेश की राजनीति, शासन-प्रशासन और नौकरशाही व्यवस्था की गहरी समझ रखते हैं। पत्रकारिता के अलावा उन्हें पुस्तकों का अध्ययन, लेखन, कविता-लेखन और पाठ और यात्राएं करना विशेष रूप से पसंद है। विभिन्न संस्कृतियों और समाजों को करीब से जानने-समझने की उनकी रुचि ने उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनकी लेखन शैली और रिपोर्टिंग में भी देखने को मिलता है।

Next Story