TRENDING TAGS :
अभिजीत दीपके को मिला NDA का बड़ा ऑफर! इस मंत्री ने बढ़ाया हाथ, अब क्या करेगी CJP?
Abhijeet Dipke NDA Offer: अभिजीत दीपके को केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने आरपीआई (ए) में शामिल होने का न्योता दिया है। राजनीति से दूर रहने वाले दीपके अब क्या फैसला लेंगे और CJP का अगला कदम क्या होगा?
Image Source- Social Media
Abhijeet Dipke NDA Offer: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर और संयोजक अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) को राजनीति (Politics) में आने का ऑफर मिला है। केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए (NDA) सरकार में मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-ए (RPI-A) के प्रमुख रामदास आठवले (Ramdas Athawale) ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है। हालांकि, अभिजीत दीपके की ओर से इस ऑफर पर अब तक कोई जवाब सामने नहीं आया है।
खास बात यह है कि अभिजीत दीपके लगातार राजनीति से दूर रहने की बात कहते रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी ने ही जून-जुलाई में दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर हुए छात्र आंदोलन (Student Protest) की अगुवाई की थी। इस आंदोलन के बाद सीजेपी (CJP) लगातार शिक्षा और सरकारी व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर अभियान चला रही है।
रामदास आठवले ने दिया पार्टी में आने का न्योता
केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-ए के प्रमुख रामदास आठवले ने सोमवार को कहा कि डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर (Dr BR Ambedkar) का सपना पूरा करने और समाज के साथ-साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके को आरपीआई-ए में शामिल हो जाना चाहिए।
आठवले की ओर से यह अपील ऐसे समय में आई है, जब अभिजीत दीपके राजनीति में तत्काल आने से लगातार इनकार करते रहे हैं। हालांकि, दीपके ने भविष्य में लोगों की मांग को देखते हुए अपने फैसले पर विचार करने की संभावना से पूरी तरह इनकार भी नहीं किया है।
क्या है अभिजीत दीपके का प्लान?
रॉयटर्स से बातचीत में अभिजीत दीपके ने राजनीति में तत्काल एंट्री (Political Entry) से इनकार किया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर ज्यादातर लोग चाहेंगे, तो वह इस पर विचार कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की डिमांड पर आगे चलकर चुनाव लड़ने (Election) पर भी विचार किया जा सकता है।
दीपके ने कहा, "भारत में मुझे नहीं लगता कि राजनीतिक पार्टी बनाना एक समाधान है।" जिसके बाद उनके इस बयान से साफ है कि फिलहाल उनका फोकस सीधे चुनावी राजनीति में उतरने के बजाय जमीनी स्तर पर काम करने पर है। हालांकि, उन्होंने भविष्य में जनता की मांग होने पर चुनाव लड़ने की संभावना खुली रखी है।
क्या राजनीतिक पार्टी बनेगी CJP?
अगस्त के पहले सप्ताह में कॉकरोच जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति (National Executive Committee) का गठन किया था। उस समय पार्टी की ओर से साफ किया गया था कि सीजेपी को फिलहाल औपचारिक राजनीतिक दल (Political Party) में नहीं बदला जाएगा। संगठन ने कहा था कि अभी उसका फोकस जमीनी स्तर पर काम करने और लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने पर रहेगा।
सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास (Saurabh Das) ने उस समय कहा था कि लोग चाहते हैं कि कॉकरोच जनता पार्टी एक राजनीतिक दल बने, लेकिन फिलहाल एक और राजनीतिक दल जोड़ना उपयोगी नहीं होगा। उन्होंने कहा था कि राजनीतिक पार्टी बनाने में ऊर्जा खर्च करने के बजाय संगठन धरातल पर काम करेगा, क्योंकि जागरूकता वहीं से आती है। उन्होंने साफ कहा था कि फिलहाल सीजेपी को राजनीतिक दल में नहीं बदला जाएगा।
सरकारी स्कूलों को लेकर शुरू की नई मुहिम
राजनीति में आने की चर्चाओं के बीच अभिजीत दीपके ने शनिवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) के हिंगोली जिले में स्थित अपने पैतृक गांव से सरकारी स्कूलों (Government Schools) को लेकर 'स्कूल ठीक करो' (School Thik Karo) अभियान की शुरुआत की।
दीपके ने सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर गरीब विद्यार्थियों (Poor Students) पर पड़ रहा है। उन्होंने निजी स्कूलों की फीस (Private School Fees) सीमित करने की भी मांग की।
दीपके ने कहा कि सीजेपी सरकारी अस्पतालों (Government Hospitals) में खराब स्वास्थ्य सुविधाओं (Healthcare Facilities) के मुद्दे पर भी इसी तरह का अभियान चलाएगी।
स्कूलों की बदहाली पर उठाए सवाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान की शुरुआत के दौरान अभिजीत दीपके ने सरकारी स्कूलों में मौजूद बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत को आजाद हुए 80 साल हो गए हैं और अगर सरकारी स्कूलों में पानी जैसी बुनियादी सुविधा भी नहीं है, तो देश का विकास कैसे होगा।
उन्होंने अपने पैतृक गांव के स्कूल की कथित बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि वहां खिड़कियां टूटी हुई हैं और विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त बेंच भी नहीं हैं।
दीपके ने कहा कि सीजेपी ने एक सूची तैयार की है, जिसमें यह दर्ज किया जा सकेगा कि स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं। संगठन महाराष्ट्र और देशभर के स्कूलों से आंकड़े जुटाएगा और उनका संकलन करेगा।
महाराष्ट्र के बाद दूसरे राज्यों में भी अभियान
अभिजीत दीपके ने कहा कि अभियान के अगले चरण में वह महाराष्ट्र के दूसरे तालुकों के सरकारी स्कूलों में जाएंगे और वहां विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का मुआयना करेंगे।
इसके साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी ने राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों में भी जाने का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि जमीनी स्तर पर स्कूलों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर आंकड़े जुटाए जाएंगे।
फिलहाल अभिजीत दीपके की ओर से राजनीति में तत्काल एंट्री से इनकार किया गया है, जबकि रामदास आठवले ने उन्हें आरपीआई-ए में शामिल होने का न्योता दिया है। वहीं, सीजेपी ने भी साफ कर रखा है कि फिलहाल उसे राजनीतिक दल में बदलने के बजाय जमीनी स्तर पर काम करने पर जोर दिया जाएगा।


