TRENDING TAGS :
CJP प्रदर्शन में गाली देने पर FIR को लेकर भड़के अभिजीत दीपके, बोले, "बीजेपी IT सेल वालों के खिलाफ..."
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान कथित गाली-गलौज के मामले में FIR दर्ज होने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने BJP और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कार्रवाई पर सवाल उठाए।
abhijit dipke
FIR on Abusing at CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर दिल्ली के जंतर-मंतर में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ FIR का मामला गर्माता जा रहा है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन के दौरान गली देने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी व सरकार पर जमकर हमला बोला है।
सोशल मीडिया पर विडियो पोस्ट कर दीपके ने कहा, "मैंने अभी देखा कि एक लड़की के ऊपर गली देने के लिए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अगर आप गली देने के लिए केस कर रहे हो तो जो बीजेपी के लोग कई सालों से लड़कियों को गंदी-गंदी गाली दे रहे हैं। वो लोग किसी भी प्रकार से लड़कियों की इज्जत नहीं कर रहे थे। इतना ही नहीं संसद तक में बीजेपी के नेता अपने प्रतिपक्षी सांसदों पर अपशब्द बोल रहे थे। ऐसे और भी कई बीजेपी से जुड़े लोग हैं जो महिलाओं या अन्य लोगों को गली दी। ऐसे में उन लोगों के खिलाफ कब केस दर्ज किया जाएगा? क्या इस देश में दो कानून हैं? बीजेपी नेताओं के लिए दूसरा कानून और बाकी लोगों के लिए दूसरा कानून?"
आपको बता दें कि हाल में दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर में प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने पर नोएडा में रहने वाली रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की है। इस घटना कि चर्चा ने देशभर के अखबारों में सुर्खियां बटोरी। इसी को लेकर अभिजीत दीपके विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है जब सरकार को प्रदर्शन कारियों के खिलाफ केस करना था तो लिखित समझौते में भी यह बाद लिखनी चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद सरकार और CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया था कि किसी भी प्रदर्शन कारी के खिलाफ कोई केस नहीं किया जाएगा और जो केस हुए हैं उन्हें भी वापस लेने पर विचार किया जाएगा।
कहाँ है रुचिका सिंह?
जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस केस का सामना कर रही महिला रुचिका सिंह के लापता होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि नोएडा स्थित उनका घर बंद मिला, जबकि पड़ोसियों का दावा है कि उन्हें और उनकी मां को पिछले कई दिनों से नहीं देखा गया है।
नोएडा का घर मिला बंद
जानकारी के मुताबिक, रुचिका सिंह के नोएडा स्थित फ्लैट पर पहुंचने पर घर बंद मिला। पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने रुचिका और उनकी मां को आखिरी बार 27 जुलाई (सोमवार) को देखा था। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित टिप्पणी वाला वीडियो वायरल होने के बाद से दोनों दिखाई नहीं दिए।
पड़ोसियों ने क्या कहा?
स्थानीय लोगों का कहना है कि वायरल वीडियो देखने के बाद सोसायटी के निवासी हैरान रह गए। कुछ पड़ोसियों ने दावा किया कि वीडियो में इस्तेमाल की गई कथित भाषा पर उन्हें आपत्ति थी। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।


