भारत धर्म और संस्कृति विमर्श: आचार्य संजय तिवारी का व्याख्यान 4 अक्टूबर को

भारत धर्म और संस्कृति विमर्श में आचार्य संजय तिवारी 4 अक्टूबर को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में भारतीय संस्कृति, दर्शन और कश्मीर की भूमिका पर विशेष व्याख्यान देंगे।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 20 Sept 2025 9:11 PM IST
Acharya Sanjay Tiwari
X

Acharya Sanjay Tiwari's lecture (Image from Social Media)

India News: भारतधर्म और संस्कृति विमर्श में आचार्य संजय तिवारी जी का वक्तव्य एक महत्वपूर्ण आयोजन है। यह आयोजन 4 अक्टूबर को शाम 6 बजे से दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में होगा।

यह जानकारी देते हुए इस महत्वपूर्ण आयोजन की संयोजक और भारत मेरे साथ प्रेस नई दिल्ली की मुख्य कार्यकारी सुरभि सप्रू ने बताया कि आचार्य संजय तिवारी जी एक प्रसिद्ध विद्वान और संस्कृति विशेषज्ञ हैं, जो भारतीय संस्कृति और दर्शन पर अपने गहरे ज्ञान और समझ के लिए जाने जाते हैं। आचार्य जी स्वयं भारत संस्कृति न्यास के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रिका संस्कृति पर्व के संस्थापक संपादक हैं।वह भारतीय वैदिक दर्शन, ज्ञान परंपरा, अध्यात्म, संस्कृति और सामाजिक संस्कार दर्शन के गहन अध्येता एवं व्याख्या हैं। संस्कृति पर्व पत्रिका ने अभी पहलगाम की घटना के बाद ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक विशेष अंक भी प्रकाशित किया है जिसका लोकार्पण भी इसी कार्यक्रम में श्रीनगर से ऑनलाइन किया जाएगा जिसमें कश्मीरी विद्वान और पंडित उपस्थित होंगे।

इस आयोजन में आचार्य संजय तिवारी जी भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा करेंगे, जैसे कि भारतीय दर्शन, साहित्य, कला और संस्कृति की विविधता। भारतीय संस्कृति के कश्मीर की केंद्रीय आध्यात्मिक भूमिका पर विशेष रूप से तथ्य प्रस्तुत किए जाएंगे।

यह आयोजन उन लोगों के लिए एक अच्छा अवसर होगा जो भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और भारत के भाल के रूप में कश्मीर के भी विषयों और इतिहास में विशेष रुचि रखते हैं और आचार्य संजय तिवारी जी के विचारों से लाभ उठाना चाहते हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran journalist, political analyst, and data journalism expert with a distinguished career spanning more than four decades. Since beginning his journalism journey in 1982, he has worked across print, broadcast, and digital media platforms, specializing in in-depth research and analytical reporting on socio-political issues. An advocate of modern data journalism and the application of AI and large language models (LLMs) in media, he is also actively involved in mentoring and training aspiring journalists. Vajpei is currently pursuing a PhD in Media Studies.

Next Story