फिर लगेगा लॉकडाउन! देश में 4000 से ज्यादा हुए कोरोना के एक्टिव केस, दिल्ली-केरल बने हॉटस्पॉट!

Corona In India: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी हाल ही के आंकड़ों के मुताबिक बीते रविवार (1 जून ) तक देश में तकरीबन 3961 एक्टिव केस सामने आ चुके हैं। इस बीच बीते 24 घंटे में Covid19 से 4 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Priya Singh Bisen
Published on: 2 Jun 2025 12:32 PM IST
Corona In India
X

Corona In India (photo credit: social media)

Corona In India: देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता नज़र आ रहा है। मई के आखिरी सप्ताह में कोरोना के एक्टिव केस लगभग 4000 के करीब पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी हाल ही के आंकड़ों के मुताबिक बीते रविवार (1 जून ) तक देश में तकरीबन 3961 एक्टिव केस सामने आ चुके हैं। इस बीच बीते 24 घंटे में Covid19 से 4 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

दिल्ली में कोरोना के सबसे ज्यादा केस


बीते रविवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में सबसे अधिक कोरोना केस राजधानी दिल्ली में मिले हैं। यहां लगभग 47 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही दिल्ली में कुल एक्टिव केस की संख्या तकरीबन 483 तक पहुंच गई है। स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सभी मरीजों को निगरानी में रखा गया है और अधिक गंभीर वाले लक्षण फिलहाल सामने नहीं आए हैं।

केरल हुआ कोरोना से बेहाल

देश में फिलहाल केरल में सबसे अधिक एक्टिव केस सामने आये हैं। यहां कोरोना के लगभग 1435 मरीज अभी इलाजरत (under treatment) हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने ऐसी स्थिति पर चिंता जताते हुए अस्पतालों में कड़ी निगरानी और टेस्टिंग बढ़ाई गई है। वहीं तमिलनाडु, महाराष्ट्र, और उत्तर प्रदेश में भी धीरे-धीरे कोरोना के एक्टिव केस तेजी से बढ़ रहे हैं।

नोएडा में बढ़ा कोरोना का प्रकोप


उत्तर प्रदेश की बात करें तो सबसे ज्यादा मामले नोएडा में दर्ज किये गए हैं। यहां अबतक 14 नए केस सामने आये हैं और कुल एक्टिव केस की संख्या 57 हो गई है। इनमें 30 पुरुष और 27 महिलाएं शामिल हैं। सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं और अभी तक सभी की हालत नियंत्रित है। स्थिति को देखते हुए नोएडा के अस्पतालों में मॉकड्रिल की तैयारी की जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

कोरोना से अब तक 4 मौतें

देश में कोरोना वायरस के केस में अचानक आयी उछाल के बाद अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में दिल्ली की 22 वर्षीय महिला, तमिलनाडु का 25 वर्षीय युवक, महाराष्ट्र का 44 वर्षीय पुरुष और केरल में एक व्यक्ति शामिल है।

ओमिक्रॉन का नया है सबसे खतरनाक


ICMR के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने बताया कि कोरोना के मामलों में तेजी से हो रही इस बढ़ोतरी का कारण ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट्स हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में संक्रमण हल्के लक्षणों वाला है और अबतक गंभीर मामले कम सामने आये हैं। साथ ही WHO ने भी LF.7 और NB.1.8 पर निगरानी बनाये हुए है, जो चीन और एशिया के कुछ क्षेत्रों में तेजी से फैल रहे हैं।

सतर्कता बेहद जरूरी

स्वास्थ्य मंत्रालय और विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्कता बरते, भीड़-भाड़ वाले जगहों में मास्क अवश्य पहनें और बीमार महसूस होने पर टेस्ट कराएं। बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यों को अस्पतालों में तैयारी तेज करने के आदेश दिए गए हैं। देश में कोरोना की वापसी भले ज्यादा गंभीर ना हो, लेकिन इसे नजरअंदाज करना सभी के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। इसीलिए सतर्क रहे और घर से बाहर निकलते समय मास्क ज़रूर लगाएं।

1 / 2
Your Score0/ 2
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Content Writer

Next Story