TRENDING TAGS :
नहीं थम रहा स्टुडेंट सुसाइड्स का सिलसिला, नागपुर एम्स में इंटर्न ने की आत्महत्या, बाथरूम के दरवाजे के लटकी मिली लाश
Student Suicide in AIIMs Nagpur Today: एम्स नागपुर के हॉस्टल में एक 22 वर्षीय इंटर्न ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Student Suicide in AIIMs Nagpur Today
Student Suicide in AIIMs Nagpur Today: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMs, Nagpur) नागपुर से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 22 वर्षीय इंटर्न ने अपने हॉस्टल के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को इंटर्न का शव हॉस्टल के कमरे के बाथरूम के दरवाजे से लटका मिला। छात्र का नाम संकेत पंडितराव दाभाड़े बताया जा रहा है।
इस घटना पर जानकारी देते हुए सोनेगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि, "संकेत पंडितराव दाभाड़े रविवार को एम्स हॉस्टल के अपने कमरे के बाथरूम के दरवाजे से लटका पाया गया।' उन्होंने बताया कि "परभणी जिले के जिंतूर के रहने वाले दाभाड़े ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी और एम्स में इंटर्नशिप कर रहा था।"
अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, संकेत पंडितराव दाभाड़े दोस्तों ने उन्हें आखिरी बार शनिवार रात को देखा था और अगले दिन जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आए तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने हॉस्टल वार्डन को सूचित किया, जिन्होंने कमरा खोला और दाभाड़े का शव पाया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच के लिए मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।
अभी तक पता नहीं चला आत्महत्या का कारण
छात्र के सुसाइड के मामले में पुलिस ने शुरूआती जांच आरंभ कर दी है। पुलिस उसके निजी जीवन, मानसिक स्थिति और पढ़ाई से जुड़े दबाव जैसे पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल छात्र के आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। संकेत की आत्महत्या के बाद कॉलेज और हॉस्टल में शोक का वातावरण है। अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे एक होनहार छात्र का इस तरह जीवन समाप्त करना सभी को झकझोर गया है।


