TRENDING TAGS :
Air India Express Pilot Death: दिल का दौरा पड़ने से एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट की मौत, हाल में हुई थी शादी
Air India Express Pilot Death: एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गयी उनकी उम्र 28 साल थी और हाल ही में उनकी शादी हुई थी।
Air India Express Pilot Death (Image Credit-Social Media)
Air India Express Pilot Death: 28 साल के एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट की मौत दिल का दौरा पड़ने से गया वहीँ एयरलाइन्स ने बयान जारी करते हुए अपने पायलट के इस तरह जानने का बेहद दुःख जताया है। उनकी इस तरह से जाने का अफ़सोस जताते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि, "हमें एक मूल्यवान सहकर्मी को मेडिकल कंडीशन की वजह से खोने का गहरा अफसोस है। इस गहरे दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएँ उनके परिवार के साथ हैं। हम उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं, हम सभी इस भारी नुकसान से उबर रहे हैं।"
दिल का दौरा पड़ने से एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट की मौत
आपको बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक रोडमैप में 1 जुलाई, 2025 से पायलटों के साप्ताहिक आराम को 36 घंटे से बढ़ाकर 48 घंटे करने और 1 नवंबर, 2025 से रात में उड़ान भरने को चरणबद्ध तरीके से कम करने का प्रस्ताव दिया गया था।
वहीँ फरवरी में, नागरिक उड्डयन महानिदेशक (डीजीसीए) ने दिल्ली उच्च न्यायालय को एक प्रस्तुतिकरण में पायलटों के उड़ान भरने के समय और कितनी देर तक उड़ान भरने की अनुमति है, इस पर सख्त सीमाएं लागू करने के लिए चरणबद्ध रोडमैप का प्रस्ताव दिया था, ताकि एयर क्रू में थकान को कम किया जा सके।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने 24 फरवरी को डीजीसीए को निर्देश दिया था कि वह पायलटों के लिए ड्यूटी और आराम के घंटों के संशोधित मानदंडों को 1 जुलाई से चरणबद्ध तरीके से लागू करने की अपनी समयसीमा का सख्ती से पालन करे। न्यायमूर्ति तारा वितस्ता गंजू को डीजीसीए के वकील ने बताया कि उन्होंने हलफनामा दायर किया है, जिसमें कहा गया है कि नागरिक उड्डयन आवश्यकता (सीएआर) के 22 संशोधित खंडों में से 15 को 1 जुलाई, 2025 से लागू किया जाएगा और शेष को 1 नवंबर तक लागू किया जाएगा।
फिलहाल एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने इस विषय पर आगे कहा है कि, "हम सभी संबंधित पक्षों से इस समय प्राइवेसी का सम्मान करने और अनावश्यक अटकलों से बचने का अनुरोध करते हैं, साथ ही हम उचित प्रक्रिया में संबंधित अधिकारियों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
आपको बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक जिस एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है उनकी शादी को अभी ज़्यादा वक़्त भी नहीं हुआ था।


