‘राहुल SIR के बहाने घुसपैठियों को बचाना...’, अमित शाह ने साधा निशाना, बोले- 2029 में भी प्रचंड बहुमत

Amit Shah Attacks Rahul: अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए 2029 लोकसभा चुनाव में प्रचंड हार की बात कही। उन्होंने SIR के बहाने घुसपैठियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस की चुनावी हार पर सवाल उठाए।

Aditya Kumar Verma
Published on: 13 Oct 2026 8:21 PM IST
Amit Shah Attacks Rahul Gandhi Over SIR
X

Image Source- Ai

Amit Shah Attacks Rahul: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। अमित शाह ने राहुल गांधी से कहा है कि उन्हें 2029 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड हार के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR (Special Intensive Revision) के बहाने घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन देश की जनता उनकी इस योजना को समझ चुकी है और उनके झांसे में नहीं आने वाली है।

गुजरात में कांग्रेस की हार पर उठाए सवाल

अमित शाह ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि वह राहुल गांधी को बताना चाहते हैं कि गुजरात में कांग्रेस 41 साल बाद भी एक भी चुनाव नहीं जीत पाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गुजरात में आखिरी बार 1985 में चुनाव जीता था और उसके बाद से लगातार हार का सामना कर रही है।

गृह मंत्री ने SIR (Special Intensive Revision) के मुद्दे को उठाते हुए राहुल गांधी से सवाल किया कि गुजरात में लगातार कांग्रेस की हो रही हार क्या SIR का परिणाम है या फिर भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का परिणाम है।

अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी SIR को मुद्दा बनाकर चुनावी परिणामों को झुठलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी को आत्मनिरीक्षण करने की सलाह दी।

SIR के बहाने घुसपैठियों को बचाने का आरोप

अमित शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी SIR के बहाने घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं, लेकिन देश की जनता ऐसा नहीं होने देगी।

अगले आम चुनाव को लेकर भी अमित शाह ने राहुल गांधी और उनके साथियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "राहुल जी और उनके साथियों को मैं ये भी बताना चाहता हूं कि 29 में प्रचंड हार के लिए फिर से एक बार मन बना लीजिए। 2029 के आम चुनाव में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ जीत कर आने वाली है और कांग्रेस की फिर से एक बार लगातार चौथी बार हार होने वाली है।"

अमित शाह ने कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ है और बीजेपी के साथ है। उनके मुताबिक इस सच्चाई को कांग्रेस झुठला नहीं सकती है।

त्रिपुरा और बंगाल का भी दिया उदाहरण

अपने संबोधन में अमित शाह ने कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन को लेकर त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस त्रिपुरा में 33 साल से जीत नहीं पाई है। वहीं बंगाल में 54 साल से कांग्रेस पार्टी को कोई जीत हासिल नहीं हुई है।

अमित शाह ने कहा कि बंगाल, त्रिपुरा और गुजरात जैसे राज्यों में कांग्रेस पार्टी तीन-तीन दशक, चार-चार दशक और पांच-पांच दशक तक हारती रही है।

उन्होंने इसी आधार पर राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या इन राज्यों में कांग्रेस की लगातार हार भी SIR (Special Intensive Revision) का नतीजा है।

अमित शाह ने पूछा- क्या ये SIR का परिणाम है?

गृह मंत्री ने कहा, "राहुल गांधी जी को सीधा पूछना चाहता हूं कि क्या ये SIR का परिणाम है। SIR तो 2024 के बाद चालू हुआ। आप जब से कांग्रेस के मुख्य नेता के रूप में आए हैं और बाद में अध्यक्ष के रूप में आए हैं, लीडर ऑफ अपोजिशन के रूप में आए हैं, कांग्रेस पार्टी लगातार चुनाव हारी है।"

अमित शाह ने राहुल गांधी की राजनीति और कांग्रेस की लगातार चुनावी हार को लेकर आत्मचिंतन की बात कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को चुनावी हार के कारणों पर विचार करना चाहिए, न कि हर चुनावी नतीजे के बाद SIR जैसे मुद्दों को लेकर सवाल खड़े करने चाहिए।

'8 हजार की भीड़ को देश की आवाज नहीं बता सकते'

अमित शाह ने राहुल गांधी के कार्यक्रमों और विपक्षी गतिविधियों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि फैब्रिकेटेड मीडिया इवेंट (Fabricated Media Event), झूठ की गूंज कर और देश की जनता के बीच विश्वास हासिल नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि पूरी 14 पार्टियों का कैडर इकट्ठा करके 1.5 किलोमीटर के क्षेत्र में 8 हजार लोगों की भीड़ जुटाने से कोई देश की आवाज नहीं बन सकता।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि देश की आवाज केवल ऐसे आयोजनों तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की आवाज खेत-खलिहानों में, गांवों में, दूर-सुदूर पहाड़ियों पर, जंगलों में और नदियों के किनारे भी है।

बिहार, यूपी और तमिलनाडु का भी जिक्र

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की वहां कोई रीच नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के कई ऐसे सूबे हैं जहां जनता ने कांग्रेस को कई दशकों तक नकारा और हराया है।

उन्होंने बिहार, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु का जिक्र करते हुए कहा कि इन राज्यों में भी कांग्रेस को जनता ने लंबे समय तक नकारा है।

अमित शाह के बयान के बाद SIR (Special Intensive Revision), कांग्रेस की लगातार चुनावी हार और 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी और बीजेपी के बीच राजनीतिक बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है।

Aditya Kumar Verma
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Kumar Verma

Content Writer Mail ID - adityakumarverma993@gmail.comadityakumarverma993@gmail.com

आदित्य कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश के पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने भारतीय राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और मानवीय सरोकारों से जुड़ी खबरों की व्यापक रिपोर्टिंग की है। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है और वे रिपोर्टर, एंकर तथा सब-एडिटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही वो उत्तर प्रदेश की राजनीति, शासन-प्रशासन और नौकरशाही व्यवस्था की गहरी समझ रखते हैं। पत्रकारिता के अलावा उन्हें पुस्तकों का अध्ययन, लेखन, कविता-लेखन और पाठ और यात्राएं करना विशेष रूप से पसंद है। विभिन्न संस्कृतियों और समाजों को करीब से जानने-समझने की उनकी रुचि ने उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनकी लेखन शैली और रिपोर्टिंग में भी देखने को मिलता है।

Next Story