×

Amit Shah On Article 370: अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला संवैधानिक, जम्मू-कश्मीर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक, मिलेगा राज्य का दर्जा..., संसद में बोले अमित शाह

Amit Shah On Article 370: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भी अनुच्छेद 370 हटाने को गलत बता रही है। साथ ही कहा कि कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी सही नहीं मान रही है।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 11 Dec 2023 4:42 PM GMT
The decision to remove Article 370 is constitutional, today is a historic day for Jammu and Kashmir, it will get statehood..., Amit Shah said in Parliament.
X

संसद में बोले अमित शाह- अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला संवैधानिक: Photo- Social Media

Amit Shah On Article 370: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भी अनुच्छेद 370 हटाने को गलत बता रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी सही नहीं मान रही है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के मोदी सरकार के फैसले को वैध माना है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि जम्मू-कश्मीर के पास भारत में विलय के बाद आंतरिक संप्रभुता का अधिकार नहीं है। अनुच्छेद 370 एक अस्थायी प्रावधान था।

नेहरू ने आधा कश्मीर छोड़ दिया था

अमित शाह ने राज्यसभा में कहा कि आतंक को फंडिंग करने वालों पर कार्रवाई हुई। फंडिंग करने वाले 229 लोगों को अरेस्ट किया गया। उन्होंने कहा कि नेहरू ने आधा कश्मीर छोड़ दिया था। 370 से अलगाववाद को बल मिला था।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलेगा। पोओके के लिए 24 सीटें आरक्षित। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का रास्ता छोड़ने वालों के प्रति सरकार की संवेदना है। 370 हटाने के बाद आतंकवाद और सीजफायर की घटनाओं में कमी आई। 370 हटाने का फैसला संवैधानिक। उन्होंने की देश की एक इंच जमीन भी जाने नहीं दूंगा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story