पंजाब में AAP सरपंच के बेटे का गोलियों से भूनकर कत्ल, गुरुद्वारे के पास 8 राउंड फायरिंग से दहला गांव

अमृतसर के चीते कलां गांव में AAP से जुड़ी महिला सरपंच के बेटे तीरथ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Sachin Singh
Published on: 27 Oct 2026 10:31 AM IST
पंजाब में AAP सरपंच के बेटे का गोलियों से भूनकर कत्ल, गुरुद्वारे के पास 8 राउंड फायरिंग से दहला गांव
X

Amritsar: पंजाब के अमृतसर जिले में सोमवार शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से चीते कलां गांव दहल उठा। आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ी महिला सरपंच के बेटे तीरथ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में उसका दोस्त रंजीत सिंह भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

गुरुद्वारे से लौटते वक्त घेरकर बरसाईं गोलियां

जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम तीरथ सिंह अपने दोस्त रंजीत सिंह के साथ गुरुद्वारे में माथा टेककर घर लौट रहा था। दोनों अभी गुरुद्वारे के पास ही थे कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कम से कम 8 राउंड गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों युवक सड़क पर घायल पड़े थे। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तीरथ सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि रंजीत सिंह का इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

ड्रग्स को लेकर हुआ था विवाद, परिवार ने जताया शक

इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। मृतक के परिवार का आरोप है कि तीरथ सिंह ने करीब दो दिन पहले कुछ लोगों को ड्रग्स लेने से रोका था। इसी बात को लेकर उनके बीच तीखी बहस हुई थी। परिवार को शक है कि इसी विवाद के चलते तीरथ सिंह को निशाना बनाया गया।

सरपंच का बेटा था तीरथ, भाई भी AAP से जुड़ा

तीरथ सिंह की मां चीते कलां गांव की सरपंच हैं और आम आदमी पार्टी से जुड़ी हुई हैं। तीरथ का भाई कराज सिंह भी AAP का नेता बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, गुरदित सिंह की कराज सिंह के साथ भी दुश्मनी थी। ऐसे में पुलिस इस रंजिश के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

तीन लोगों के खिलाफ FIR, अब तक गिरफ्तारी नहीं

पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। FIR में गुरदित सिंह के अलावा हरकीरत सिंह उर्फ हाकी और गोरा को भी आरोपी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी उसी गांव के रहने वाले हैं। अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस हमले की वजह, आरोपियों की भूमिका और वारदात से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर एक युवक को गुरुद्वारे से लौटते वक्त गोलियों का निशाना क्यों बनाया गया? पुलिस की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही इस सनसनीखेज वारदात की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com

Sachin Singh is a media professional with 4 years of experience in the field of journalism and digital media. After completing his education at Jamia Millia Islamia Central University, he has worked with reputed media organizations such as Editor ji, ABP News and Doordarshan. Currently, Sachin Singh is working as a Content Writer with News Track, where he contributes to fast-paced digital news coverage and content creation. His areas of interest include politics, national and international affairs, and food. With experience across different formats of journalism, he focuses on producing informative, accurate, and engaging content for digital audiences.

Next Story