TRENDING TAGS :
अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे खेसारी लाल! वीडियो कॉल पर MLA ने दिया न्योता, क्या हुई बातचीत?
Anant Singh's Daughter Wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होने जा रही है। अनंत सिंह ने भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव को वीडियो कॉल कर शादी का न्योता दिया है। होने वाले दामाद ऋषिकेश को लग्जरी डिफेंडर कार गिफ्ट करने की भी चर्चा है।
Image Source- Social Media
Anant Singh's Daughter Wedding: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) इन दिनों अपनी बेटी शिवांगी की शादी को लेकर चर्चा में हैं। 25 नवंबर को होने वाली इस शादी को भव्य बनाने की तैयारियां चल रही हैं। अनंत सिंह अपनी लाडली बेटी की शादी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। इस शादी में कई मशहूर हस्तियों के पहुंचने की चर्चा है। इसी बीच भोजपुरी फिल्मों के मशहूर गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नाम भी सामने आया है। अनंत सिंह ने खुद वीडियो कॉल करके खेसारी लाल यादव को बेटी की शादी में आने का न्योता दिया है।
वीडियो कॉल पर खेसारी लाल को दिया शादी का न्योता
अनंत सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खेसारी लाल यादव से वीडियो कॉल पर बात करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान विधायक ने भोजपुरी अभिनेता को 25 नवंबर को होने वाली शादी में आने का निमंत्रण दिया।
वीडियो कॉल के दौरान अनंत सिंह खेसारी लाल से कहते हैं, ''हां, 25 के आबो।'' इस पर खेसारी लाल जवाब देते हैं कि 25 तारीख को उनके घर के सामने भी एक लड़की की शादी है। ऐसे में वह दिन में आकर घूम जाएंगे।
इस पर अनंत सिंह कहते हैं, ''हां-हां। अगर 20 को छुट्टी है तो 20 को आबो।'' इसके जवाब में खेसारी लाल कहते हैं कि दादा, अभी वह एक कार्यक्रम में हैं और पटना पहुंचकर उन्हें कॉल करेंगे।
खेसारी लाल ने बताया कि वह फिलहाल समस्तीपुर में एक कार्यक्रम में पहुंचे हैं और रात में पूर्णिया में उनका कार्यक्रम है। इस पर अनंत सिंह ने ठीक है कहकर बातचीत खत्म कर दी। इस वीडियो के सामने आने के बाद शिवांगी की शादी में खेसारी लाल यादव के पहुंचने को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
बहन की शादी में आने वालों का अभिषेक ने किया स्वागत
अनंत सिंह के बेटे अभिषेक भी अपनी बहन शिवांगी की शादी को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में शादी में आने वाले मेहमानों को लेकर साफ कहा कि जो भी लोग शादी में आना चाहते हैं, उन सभी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।
अभिषेक के इस बयान से साफ है कि परिवार शादी में आने वाले मेहमानों का स्वागत करने के लिए तैयार है। शादी को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं और कई मशहूर हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
अमेरिका में रहते हैं होने वाले दामाद ऋषिकेश
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी ऋषिकेश से तय हुई है। ऋषिकेश के पिता का नाम रणविजय सिंह है। वह फोर्स में हैं और फिलहाल दिल्ली में तैनात हैं।
बताया गया है कि ऋषिकेश पिछले करीब 11 साल से अमेरिका में रह रहे हैं। उन्होंने वहीं पढ़ाई की है और फिलहाल वहीं नौकरी भी करते हैं। ऐसे में शिवांगी की शादी को लेकर दोनों परिवारों में तैयारियां चल रही हैं।
दामाद को डिफेंडर गिफ्ट करेंगे अनंत सिंह
शिवांगी की शादी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा अनंत सिंह की ओर से अपने होने वाले दामाद को दिए जाने वाले तोहफे की भी हो रही है। बताया जा रहा है कि विधायक अनंत सिंह अपने दामाद ऋषिकेश को लग्जरी कार डिफेंडर (Land Rover Defender) गिफ्ट करने वाले हैं।
वहीं दूसरी तरफ ऋषिकेश के पिता रणविजय सिंह भी अपनी होने वाली बहू के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। वह बिहटा में एक नया घर बनवा रहे हैं, जिसे खास तौर पर बहू के स्वागत के लिए तैयार किया जा रहा है।
होने वाले ससुर बोले- बहू लक्ष्मी का रूप होती है
रणविजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में अपने परिवार के बारे में बताया कि उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। उनका बेटा ऋषिकेश करीब 11 साल से अमेरिका में रह रहा है। उसने वहीं पढ़ाई की और वहीं नौकरी कर रहा है।
बिहटा में बन रहे नए घर को लेकर रणविजय सिंह ने कहा कि यह घर बहू के स्वागत के लिए बनवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बहू लक्ष्मी का रूप होती है। इसलिए उसके स्वागत में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए।
25 नवंबर को होगी शिवांगी की शादी
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होनी है। पिता होने के नाते अनंत सिंह अपनी बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे हैं। खेसारी लाल यादव को वीडियो कॉल पर न्योता देने के बाद शादी में भोजपुरी जगत की हस्तियों के पहुंचने की चर्चा भी शुरू हो गई है।
एक तरफ अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद को लग्जरी डिफेंडर कार देने की तैयारी में हैं, तो दूसरी तरफ ऋषिकेश के पिता बिहटा में बहू के स्वागत के लिए नया घर बनवा रहे हैं। अब देखना होगा कि 25 नवंबर को होने वाली इस शादी में कौन-कौन सी मशहूर हस्तियां पहुंचती हैं।


