दामाद को डिफेंडर, बहू के लिए 4 मंजिला मकान! अनंत सिंह की बेटी की शादी में समधी ने भी खोला खजाना

Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को ऋषिकेश से होगी। होने वाले दामाद को लैंड रोवर डिफेंडर मिलेगी, वहीं बहू के स्वागत के लिए बिहटा में दो कट्ठा जमीन पर चार मंजिला मकान बनवाया गया है।

Aditya Kumar Verma
Published on: 11 Nov 2026 8:46 AM IST
Anant Singh Daughter Shivangi Wedding
X

Anant Singh Daughter Shivangi Wedding

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार में इन दिनों एक शाही शादी की खूब चर्चा हो रही है। मोकामा के विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी शिवांगी की शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 25 नवंबर को शिवांगी की शादी ऋषिकेश के साथ होने वाली है। इस शादी को लेकर दोनों परिवारों में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। खास बात यह है कि अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद को लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) गिफ्ट करने वाले हैं। वहीं, दूसरी तरफ दूल्हे के पिता भी अपनी होने वाली बहू के स्वागत के लिए बिहटा में चार मंजिला मकान बनवा रहे हैं।

एक तरफ अनंत सिंह के गांव नदावां में शादी को लेकर उत्सव जैसा माहौल है, तो दूसरी तरफ ऋषिकेश के घर में भी तैयारियां जोरों पर हैं। इस शादी में चार लाख मेहमानों के खाने की व्यवस्था किए जाने की बात कही जा रही है। यही वजह है कि शादी से पहले ही यह बिहार की चर्चित शादियों में शामिल हो गई है।

दामाद को लैंड रोवर डिफेंडर देंगे अनंत सिंह

अनंत सिंह अपनी बेटी शिवांगी की शादी को खास बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश को लग्जरी कार लैंड रोवर डिफेंडर (Luxury Car) गिफ्ट करेंगे। यह गाड़ी अपनी लग्जरी और दमदार डिजाइन के लिए जानी जाती है।

अनंत सिंह बाहुबली के नाम से भी चर्चित हैं और उनकी बेटी की शादी को लेकर उनके गांव नदावां में अभी से उत्सव जैसा माहौल है। शादी की तैयारियों में परिवार के लोग जुटे हुए हैं। वहीं, इस शादी में कई नामचीन हस्तियों के शामिल होने की भी चर्चा है।

अमेरिका में रहते हैं होने वाले दामाद ऋषिकेश

अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश काफी समय से अमेरिका (America) में रहते हैं। उनकी पढ़ाई भी अमेरिका में हुई है और वह वहीं नौकरी करते हैं। अब उनकी शादी शिवांगी से होने जा रही है।

ऋषिकेश के पिता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह फोर्स में नौकरी करते हैं और हाल ही में नौकरी से घर लौटे हैं। घर आने के बाद से ही वह बेटे की शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। उनका कहना है कि शादी जिंदगी में एक ही बार होती है, इसलिए इसे बेहतरीन बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

उन्होंने अनंत सिंह के परिवार से रिश्ता जुड़ने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह खुद को सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि उनका रिश्ता ऐसे समाजसेवक परिवार से जुड़ रहा है।

बहू के स्वागत के लिए बन रहा चार मंजिला मकान

इस शादी की एक और खास बात ऋषिकेश के पिता की तरफ से की जा रही तैयारी है। वह अपनी होने वाली बहू शिवांगी के लिए बिहटा में चार मंजिला मकान बनवा रहे हैं। इस मकान को खास तौर पर बहू के स्वागत के लिए तैयार किया जा रहा है।

ऋषिकेश के पिता ने बताया कि मकान का गृहप्रवेश शिवांगी के घर आने के बाद किया जाएगा। यानी शादी के बाद जब बहू घर पहुंचेगी, तभी नए मकान में गृहप्रवेश का कार्यक्रम होगा।

उन्होंने कहा कि बहू के घर आने पर परिवार की परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार उनका स्वागत किया जाएगा। परिवार में इस शादी को लेकर काफी खुशी है और सभी लोग बेसब्री से इस दिन का इंतजार कर रहे हैं।

पटना के रिसॉर्ट में होगा तिलक

ऋषिकेश और शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होनी है। शादी से पहले तिलक समारोह (Tilak Ceremony) पटना के एक रिसॉर्ट में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद बारात मोकामा विधायक अनंत सिंह के गांव नदावां पहुंचेगी, जहां शादी की रस्में पूरी होंगी।

गांव में शादी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पंडाल लगाने का काम भी शुरू हो चुका है। खास बात यह है कि शादी में पंडाल तैयार करने के लिए उत्तर प्रदेश के मऊ से कारीगर बुलाए गए हैं। बड़े स्तर पर होने वाले इस आयोजन को लेकर गांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

शादी में 4 लाख मेहमानों के खाने की व्यवस्था

अनंत सिंह की बेटी की शादी में मेहमानों की संख्या भी काफी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि इस शाही शादी (Royal Wedding) में करीब चार लाख मेहमानों के खाने की व्यवस्था की गई है। इतने बड़े आयोजन के लिए बड़े स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं।

शादी में कई नामचीन हस्तियों के शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है। अनंत सिंह ने पहले ही कहा था कि वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार को शादी में आने का न्योता देंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित करने की बात कही थी।

अब 25 नवंबर को होने वाली इस शादी पर सभी की नजरें टिकी हैं। एक तरफ दामाद के लिए लग्जरी कार का तोहफा तैयार है, तो दूसरी तरफ बहू के स्वागत के लिए चार मंजिला मकान बन रहा है। ऐसे में अनंत सिंह की बेटी शिवांगी और ऋषिकेश की शादी बिहार में चर्चा का बड़ा विषय बन गई है।

Aditya Kumar Verma
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Kumar Verma

Content Writer Mail ID - adityakumarverma993@gmail.comadityakumarverma993@gmail.com

आदित्य कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश के पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने भारतीय राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और मानवीय सरोकारों से जुड़ी खबरों की व्यापक रिपोर्टिंग की है। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है और वे रिपोर्टर, एंकर तथा सब-एडिटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही वो उत्तर प्रदेश की राजनीति, शासन-प्रशासन और नौकरशाही व्यवस्था की गहरी समझ रखते हैं। पत्रकारिता के अलावा उन्हें पुस्तकों का अध्ययन, लेखन, कविता-लेखन और पाठ और यात्राएं करना विशेष रूप से पसंद है। विभिन्न संस्कृतियों और समाजों को करीब से जानने-समझने की उनकी रुचि ने उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनकी लेखन शैली और रिपोर्टिंग में भी देखने को मिलता है।

Next Story