दुलारचंद यादव की हत्या नीरज कुमार ने कराई! अनंत सिंह का सनसनीखेज आरोप, JDU नेता पर बरसे

सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह की जमानत रद्द कर 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया। इसके बाद अनंत सिंह ने JDU नेता नीरज कुमार पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया।

Alakha Singh
Published on: 30 Oct 2026 3:41 PM IST
दुलारचंद यादव की हत्या नीरज कुमार ने कराई! अनंत सिंह का सनसनीखेज आरोप, JDU नेता पर बरसे
X

Anant Singh Latest News: बिहार की सियासत में मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड को लेकर एक बार फिर घमासान तेज हो गया है। सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह ने जदयू नेता नीरज कुमार पर सीधा हमला बोला है। अनंत सिंह ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए दावा किया कि दुलारचंद यादव की हत्या नीरज कुमार ने कराई थी, ताकि उन्हें इस मामले में फंसाया जा सके।

सुप्रीम कोर्ट के सरेंडर करने के आदेश के बाद अनंत सिंह के इस बयान ने बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि अदालत ने बुलाया है तो वह सरेंडर करेंगे, लेकिन इस पूरे मामले के पीछे राजनीतिक साजिश है।

1 दिसंबर तक सरेंडर करेंगे अनंत सिंह

अनंत सिंह ने कहा है कि वह एक दिसंबर तक अदालत में आत्मसमर्पण कर देंगे। उन्हें भरोसा है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें दोबारा जमानत मिल जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें सरकार ने नहीं, बल्कि जदयू नेता नीरज कुमार ने फंसाया है।

अनंत सिंह के मुताबिक, पार्टी में भी वही होता है जो नीरज कुमार चाहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर नीतीश कुमार अपने काबिल रहते तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। अनंत सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है, इसलिए वह अदालत के सामने पेश होंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की अनंत सिंह की जमानत

दुलारचंद यादव हत्याकांड में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने अनंत सिंह को बड़ा झटका दिया। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की पीठ ने पटना हाईकोर्ट से मिली उनकी जमानत रद्द करते हुए एक दिसंबर तक आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया।

दरअसल, पटना हाईकोर्ट ने 19 मार्च 2026 को अनंत सिंह को जमानत दी थी। इस फैसले को दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। उन्होंने दलील दी थी कि जमानत देते समय अनंत सिंह के आपराधिक इतिहास और मामले की गंभीरता को उचित महत्व नहीं दिया गया।

सुनवाई के दौरान अदालत ने हाईकोर्ट के फैसले पर सवाल उठाए। शीर्ष अदालत ने बिहार पुलिस को हत्याकांड की जांच चार महीने के भीतर पूरी करने का निर्देश भी दिया है। मामले की अगली सुनवाई भी चार महीने बाद होगी।

नीरज कुमार ने अनंत सिंह के आरोपों पर दिया जवाब

अनंत सिंह के आरोपों पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। नीरज कुमार ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार हैं और उनका नाम बेवजह इस विवाद में घसीटा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गलत आरोप लगाकर सरकार को बदनाम करने की कोशिश सफल नहीं होगी। नीरज कुमार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को न्यायपालिका में न्याय मिलने का उदाहरण भी बताया।

JDU ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए निकाला

इस पूरे राजनीतिक विवाद के बीच जदयू पहले ही अनंत सिंह और उनकी पत्नी व पूर्व विधायक नीलम देवी को पार्टी से बाहर कर चुका है। पार्टी ने दोनों को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित किया है।

बताया जा रहा है कि बिहार विधान परिषद की स्नातक सीट के चुनाव में अनंत सिंह ने जदयू के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार के बजाय जन सुराज के उम्मीदवार का समर्थन किया था। इसी को पार्टी विरोधी गतिविधि माना गया।

अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले और अनंत सिंह के ताजा आरोपों ने बिहार की सियासत में नया मोर्चा खोल दिया है। एक तरफ अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है, तो दूसरी तरफ जदयू नेता ने इसे बेबुनियाद बताते हुए पलटवार किया है।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a Senior journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. At Livehindustan Alakha has worked on National, States and Utility beats (Career Beat in last 4 years mainly), Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma in Journalism from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story