Andhra Pradesh: सीरियल किलर तीन महिलाएं, साइनाइड और चार मर्डर

Andhra women serial killers: पुलिस की पूछताछ ने आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने नागूरबी को साइनाइड युक्त शराब पिलाकर मार दिया था और उसके सोने के गहने और पैसे चुरा लिए थे।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 7 Sep 2024 10:15 AM GMT (Updated on: 7 Sep 2024 1:02 PM GMT)
Andhra Pradesh serial killers
X

Andhra Pradesh serial killers  (photo: social media )

Andhra women serial killers: एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में आंध्र प्रदेश की गुंटूर पुलिस ने चार महिलाओं की हत्या के आरोप में तीन सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी महिलाओं की पहचान एम रजनी (40), एम वेंकटेश्वरी (32) और रजनी की मां जी रामनम्मा (60) के रूप में हुई है।

गुंटूर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतीश कुमार ने बताया कि दो महीने पहले चेब्रोलू में एक अज्ञात महिला एक मैदान में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो विशेष टीमें बनाईं और जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान तेनाली शहर की शेक नागूर बी के रूप में हुई।

मोबाइल डेटा का विश्लेषण करने और महेश नामक एक ऑटो चालक सहित कई गवाहों से पूछताछ करने के बाद, पुलिस ने इस खौफनाक साजिश का पता लगाया। जांच में पता चला कि आरोपियों ने 5 जून को पीड़िता को दोस्ताना सैर के बहाने वडलामुडी के बाहरी इलाके में बुलाया और उसे कोल्ड ड्रिंक में साइनाइड और शराब मिला कर पिला दी। तुरन्त ही उसकी मौत हो गई और फिर उसके सोने के गहने और पैसे चुरा कर तीनों भाग गईं।

ऑटो चालक ने पुष्टि की कि उसने आरोपी महिलाओं और पीड़िता को अपनी ऑटो में बिठाया था। उसने कहा कि उसने उन्हें शराब खरीदते हुए भी देखा था, जो नागूर बी के लिए जानलेवा साबित हुई। इसके बाद पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

साइनाइड खिला कर लूटा

पुलिस की पूछताछ ने आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने नागूरबी को साइनाइड युक्त शराब पिलाकर मार दिया था और उसके सोने के गहने और पैसे चुरा लिए थे।

आसानी से पैसे कमाने के लिए तीनों महिलाओं ने दूसरी महिलाओं से दोस्ती की, उनका विश्वास जीता और उन्हें सुनसान इलाकों में घुमाने के लिए फुसलाया, जहाँ वे उन्हें साइनाइड युक्त सॉफ्ट ड्रिंक पिलातीं, उनकी हत्या करतीं और उनके सोने के गहने चुरा लेतीं।

मुख्य आरोपी एम रजनी चार साल से अधिक समय तक एक स्वयंसेवक के रूप में काम कर रही थी वह कंबोडिया में साइबर अपराधों में भी शामिल रह चुकी है। उसने अपनी माँ के साथ मिलकर 2022 में संपत्ति के लिए अपनी सास सुब्बालक्ष्मी की हत्या कर दी थी और अगस्त 2023 में तेनाली निवासी नागम्मा (60) को कर्ज चुकाने से बचने के लिए मार डाला था। उन्होंने भूदेवी नामक एक महिला के साथ मिलकर भूदेवी के पति मोशे को उसकी संपत्ति के लिए मार डाला था। उन्होंने अलग-अलग घटनाओं में तीन अन्य महिलाओं को मारने का भी प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहीं।

पुलिस ने कहा कि पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें पता चलेगा कि क्या और भी हत्याएं की गईं हैं। ये तीनों महिलाओं ने अलग अलग परिवारों और पड़ोसियों सहित अनजान लोगों को शातिर ढंग से निशाना बनाया। माना जाता है कि वे 2022 से कई हत्याओं में शामिल रही हैं।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने तेनाली में एक सोने की दुकान पर काम करने वाले कृष्णा नाम के एक व्यक्ति से दो मौकों पर 4,000 रुपये में साइनाइड खरीदा था। कृष्णा फरार है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story