'अनपढ़ रहेगा इंडिया, तभी अंधभक्त बनेगा इंडिया', संजय सिंह का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

राज्यसभा में AAP सांसद संजय सिंह ने NEET पेपर लीक, NTA, छात्रों की आत्महत्या, युवाओं के आंदोलन और शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। जानिए उनके भाषण की बड़ी बातें।

Alakha Singh
Published on: 30 July 2026 8:19 PM IST (Updated on: 30 July 2026 8:19 PM IST)
अनपढ़ रहेगा इंडिया, तभी अंधभक्त बनेगा इंडिया, संजय सिंह का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
X

Sanjay Singh in Parliament: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने नीट (NEET) पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली को लेकर संसद में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पेपर लीक, छात्रों की आत्महत्या, युवाओं के आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। संजय सिंह ने कहा कि वह नीट पेपर लीक के कारण कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले 21 छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि करीब 2,000 छात्र आत्महत्या करने को मजबूर हुए। उन्होंने सवाल उठाया कि पहली परीक्षा में 22.80 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जबकि दोबारा आयोजित परीक्षा में केवल 20 लाख छात्र शामिल हुए। उनके मुताबिक, 2.80 लाख छात्रों के परीक्षा छोड़ने की जिम्मेदारी सरकार की है।

उन्होंने कहा कि परीक्षा कराना सरकार की जिम्मेदारी है और यदि बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं तो यह व्यवस्था की विफलता है। सरकार के फास्ट ट्रैक कोर्ट के दावों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि देश में लाखों मामले लंबित हैं और कई मामलों में वर्षों बाद भी न्याय नहीं मिल पाता।

'अनपढ़ रहेगा इंडिया, तभी अंधभक्त बनेगा इंडिया'

संसद में अपने संबोधन के दौरान संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, "मोदी जी का नारा है- अनपढ़ रहेगा इंडिया, तभी तो अंधभक्त बनेगा इंडिया।"

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा, "इस सरकार ने पेपर चुराया, स्कूल चुराया, राम का चंदा चुराया। पेपर चोरी से चंदा चोरी तक, चोरी के सारे गुनाह में तुम लोग शामिल हो।"

आंदोलनों और पुलिस कार्रवाई पर भी उठाए सवाल

संजय सिंह ने कहा कि किसानों के आंदोलन को "खालिस्तानी", मुसलमानों के आंदोलन को "पाकिस्तानी" और युवाओं के आंदोलन को "चाइनिस्तानी" बताकर बदनाम किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के आंदोलन पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक कार्रवाई की और सैकड़ों छात्र घायल हुए।

उन्होंने कहा, "नौजवानों को गटर मत बोलो। आपकी सरकार को गटर में डालने का काम वही नौजवान करेंगे।"

संसद में सत्ता पक्ष से तीखी नोकझोंक

भाषण के दौरान सत्ता पक्ष के सदस्यों की टोका-टाकी पर संजय सिंह ने कहा, "अकेले रहेंगे, तब भी तुम्हारे खिलाफ लड़ेंगे। बैठ जाओ, तुम लोग चंदा चोरी करते हो, पेपर चोर हो।"

एडुटेस्ट कंपनी को लेकर लगाए आरोप

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि एडुटेस्ट नाम की एक कंपनी गुजरात में ब्लैकलिस्ट होने के बावजूद उसे बिहार और उत्तर प्रदेश में परीक्षा कराने का ठेका दिया गया। उन्होंने दावा किया कि कंपनी के संबंध प्रधानमंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से हैं। उन्होंनेसत्ता पक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये पेपर चोर, चंदा चोर हमको धमकी दे रहे हैं।

अपने भाषण के अंत में संजय सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का उल्लेख करते हुए कहा, "जिन हाथों में शक्ति भरी है राजतिलक देने की, उन हाथों में ही ताकत है सिर उतार लेने की।"

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story