TRENDING TAGS :
असम में मौत बनकर दौड़ा कंटेनर ट्रक! ट्रैवलर से भीषण टक्कर, 24 की दर्दनाक मौत, 7 घायल, मची चीख-पुकार
असम के काजीरंगा के रोंगाजान इलाके में यात्रियों से भरी ट्रैवलर गाड़ी और कंटेनर ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई।
Assam Road Accident: असम के काजीरंगा से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां यात्रियों से भरी एक ट्रैवलर गाड़ी और कंटेनर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में अब तक 24 लोगों की मौत हुई है, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद ट्रैवलर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। हादसे की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री अतुल बोरा घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
रोंगाजान इलाके में हुआ हादसा, ट्रैवलर के उड़े परखच्चे
जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना काजीरंगा के रोंगाजान इलाके में हुई। यहां यात्रियों को लेकर जा रही एक ट्रैवलर गाड़ी की सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैवलर गाड़ी बुरी तरह टूट गई। गाड़ी में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव के काम में मदद करने लगे। दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। क्षतिग्रस्त गाड़ी और घटनास्थल का मंजर हादसे की गंभीरता को बयां कर रहा था।
अब तक 23 लोगों की मौत, कई घायलों की हालत गंभीर
इस हादसे में अब तक 23 लोगों की जान जा चुकी है। असम सरकार के कैबिनेट मंत्री अतुल बोरा ने भी 23 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं, कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों की स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है। वहीं, घायलों की हालत को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
घटनास्थल के लिए रवाना हुए मंत्री अतुल बोरा
हादसे की गंभीरता को देखते हुए कैबिनेट मंत्री अतुल बोरा घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने ही इस दुर्घटना में 23 लोगों की मौत की पुष्टि की है। फिलहाल हादसे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर किन परिस्थितियों में हुई।
प्रशासन की ओर से हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी और मृतकों की पहचान का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल इस भीषण दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।


