पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए PM मोदी, समाधि स्थल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

Atal Bihari Vajpayee 8th Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सदैव अटल’ पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अटल जी को नमन किया।

Priya Singh Bisen
Published on: 16 Aug 2026 9:08 AM IST (Updated on: 16 Aug 2026 9:51 AM IST)
Atal Bihari Vajpayee 8th Death Anniversary
X

Atal Bihari Vajpayee 8th Death Anniversary

Atal Bihari Vajpayee 8th Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत के दिग्गज राजनेता अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर देश उन्हें श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सदैव अटल’ स्थित अटल समाधि स्थल पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी के साथ देश के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अटल जी को नमन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि वह एक ओजस्वी वक्ता और दूरदर्शी राजनेता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि अटल जी के विचार और उनके प्रयास आज भी कई पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं।प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में अटल जी के नेतृत्व की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व ने देश को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही सुशासन और जनकल्याण को लेकर अटल बिहारी वाजपेयी की सोच को भी याद किया गया।

दिग्गज नेताओं ने किया नमन

अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने अटल जी के राजनीतिक योगदान, राष्ट्रसेवा और उनकी दूरदर्शी सोच को याद किया।अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान रखता है। उनके भाषण, सरल व्यक्तित्व और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने वाली राजनीति को आज भी व्यापक रूप से याद किया जाता है। पुण्यतिथि के मौके पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story