'मेरे लिए देश पहले..मां को टारगेट न करें', नीरज चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, पहलगाम हमले के बाद हो रहे थे ट्रोल, जानें क्यों

Neeraj Chopra: भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

Gausiya Bano
Published on: 26 April 2025 1:27 PM IST
athlete neeraj chopra controversy on pakistani arshad nadeem invitation on javelin tournament amid pahalgam
X

नीरज चोपड़ा ने जारी किया बयान

Neeraj Chopra News: टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से ट्रोलिंग का सामना कर रहे थे, लेकिन अब उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। नीरज चोपड़ा ने कहा कि उनके लिए देश पहले हैं, लेकिन कुछ लोग उन्हें और उनके परिवार के ऊपर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसमें उनके परिवार वालों को घसीटने की जरुरत नहीं है और उनके लिए हर मायने में देश पहले है।

क्या है विवाद?

दरअसल, नीरज चोपड़ा ने नीरज चोपड़ा क्लासिक इवेंट में पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम को निमंत्रण दिया था। लोग नीरज चोपड़ा को इसलिए ही ट्रोल कर रहे क्योंकि उन्होंने इवेंट में पाकिस्तानी खिलाड़ी को आमंत्रित किया। इसे लेकर अब नीरज चोपड़ा ने अपना लंबा बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि अरशद नदीम को निमंत्रण देने पर बहुत से लोगों ने नफरत भरे कमेंट्स किए और उनके परिवार को भी निशाना बनाया। उन्होंने आगे कहा कि उनके लिए देश हमेशा पहले है, इसलिए इसमें उनकी मां और परिवर को घसीटने की जरुरत नहीं है।

नीरज चोपड़ा का पोस्ट

नीरज चोपड़ा ने अपने बयान में लिखा 'मैं आमतौर पर कम बोलता हूं, लेकिन अगर कुछ गलत हो रहा तो उसके खिलाफ जरूर बोलूंगा। अरशद नदीम को इवेंट में आमंत्रित करने के मेरे फैसले पर लोगों ने मुझे बहुत गालियां दी और नफरत फैलाई। लोगों ने मेरे परिवार तक को नहीं छोड़ा। लेकिन मैंने अरशद नदीम को एक एथलीट की तरफ से दूसरे एथलीट को न्योता दिया था। इवेंट का मकसद भारत में सर्वश्रेष्ठ एथलीटों को लाना था। और मैंने निमंत्रण पहलगाम में आतंकवादी हमले से 2 दिन पहले भेजा था। लेकिन अब पिछले 48 घंटों में जो कुछ भी हुआ, उसके बाद इवेंट में अरशद नदीम की मौजूदगी का सवाल ही नहीं बनता है। मेरे लिए देश सबसे पहले है और रहेगा।'

नीरज चोपड़ा ने आगे लिखा कि एक साल पहले उनकी मां की टिप्पणी पर लोग तारीफ कर रहे थे, और आज उसी बयान पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'मैं बस यही कहना चाहूंगा कि मीडिया के कुछ हिस्सों में जो झूठी काहनियां फैलाई जा रही, वह सच नहीं है। मैं अब और मेहनत करूंगा ताकि दुनिया भारत को देखकर जले नहीं, बल्कि इसकी इज्जत करें और सही वजहों से याद रखें।'

Gausiya Bano

Gausiya Bano

Mail ID - gausiyaseikh1999@gmail.com

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story