माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, झांसी जाते समय डिवाइडर से टकराई कार

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दोस्त सोनू की भी जान गई।

Alakha Singh
Published on: 6 Aug 2026 12:39 PM IST (Updated on: 6 Aug 2026 12:43 PM IST)
माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, झांसी जाते समय डिवाइडर से टकराई कार
X

Atiq Ahmed Son Abaan Death: उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और उसके साथी सोनू खान की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अबान के भाई अली अहमद से मिलने जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास हाईवे पर हुआ। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और अबान व सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।

कार में सवार तीन अन्य लोग- अहजम, मोहम्मद जैद और उमर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।



बताया जा रहा है कि अतीक अहमद का बड़ा बेटा अली अहमद अक्टूबर 2025 से झांसी जेल में बंद है। उसी से मुलाकात के लिए परिवार के सदस्य प्रयागराज से झांसी जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।



पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और वाहन के नियंत्रण से बाहर होने की वजह से हादसा हुआ। हालांकि, दुर्घटना के सटीक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story