नागालैंड के सुखोवी में असम राइफल्स के काफिले पर IED हमला, धमाके में 1 जवान शहीद, कई घायल

नागालैंड के सुखोवी में सोमवार को असम राइफल्स के काफिले पर संदिग्ध IED हमला हुआ। धमाके में एक जवान शहीद और कई घायल हुए हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Alakha Singh
Published on: 13 July 2026 7:30 PM IST (Updated on: 13 July 2026 7:31 PM IST)
Nagaland IED Blast
X

Nagaland IED Blast Photo: X screen shot

Nagaland IED Blast: नागालैंड के सुखोवी इलाके में सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर किए गए एक संदिग्ध आईईडी (IED) ब्लास्ट में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया, जबकि कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि असम राइफल्स की गाड़ी बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई।

सड़क किनारे खड़े ऑटो के पास हुआ धमाका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, असम राइफल्स का एक बोलोरो पिकअप वाहन सुखोवी इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक संदिग्ध यात्री ऑटो-रिक्शा के पास पहुंचते ही जोरदार विस्फोट हो गया। आशंका जताई जा रही है कि ऑटो-रिक्शा में ही आईईडी लगाया गया था।

धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एक जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि घायल जवानों को तुरंत नजदीकी सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इलाके की घेराबंदी, बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन

घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है। संदिग्ध हमलावरों की तलाश के लिए सुखोवी और आसपास के जंगलों में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस हमले के पीछे किस उग्रवादी संगठन का हाथ है।

फिलहाल किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सुरक्षाबलों की ओर से भी घटना को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

उग्रवादी गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर

नागालैंड और पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में लंबे समय से उग्रवादी संगठनों की गतिविधियां सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बनी हुई हैं। ऐसे में असम राइफल्स के काफिले पर हुआ यह हमला सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

जांच एजेंसियां मौके से सबूत जुटा रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि विस्फोट में किस तरह के आईईडी का इस्तेमाल किया गया था। आगे की जानकारी सुरक्षा अधिकारियों की जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story