बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर अचानक लापता! खराब मौसम के बीच कहां गायब हो गया?

Badrinath Helicopter Missing: उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के बीच लापता हो गया। बद्रीनाथ और जोशीमठ के बीच हेलीकॉप्टर से संपर्क टूटने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है।

Shalni Kumari
Published on: 30 Oct 2026 2:49 PM IST (Updated on: 30 Oct 2026 2:57 PM IST)
Badrinath Helicopter Missing
X

  Badrinath Helicopter Missing 

Badrinath Helicopter Missing: उत्तराखंड (Uttarakhand) के पहाड़ी आसमान में शुक्रवार को उस वक्त चिंता बढ़ गई, जब बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर (Helicopter) अचानक लापता हो गया। खराब मौसम (Bad Weather) के बीच हेलीकॉप्टर से संपर्क टूटने के बाद से उसमें सवार पांच लोगों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हेलीकॉप्टर में पायलट (Pilot) समेत कुल पांच लोग सवार थे। इसके क्रैश (Crash) होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से ही तलाश अभियान (Search Operation) चलाया जा रहा है।

पायलट समेत पांच लोग थे सवार, तलाश में जुटीं टीमें

जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से लौट रहा था। इसी दौरान खराब मौसम के बीच उससे संपर्क टूट गया। हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की पहचान चंद्रकांत, अथर्व, राज श्री और दिनेश के रूप में हुई है। पांचवें व्यक्ति हेलीकॉप्टर के पायलट बताए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी यात्री या पायलट से संपर्क नहीं हो सका है।

लापता हेलीकॉप्टर (Missing Helicopter) का पता लगाने के लिए टीमें जुटी हुई हैं। इस बीच भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की एक टीम को संभावित क्रैश साइट (Crash Site) की ओर रवाना किया गया है। हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका के मद्देनजर तलाश अभियान तेज किया जा रहा है। फिलहाल हेलीकॉप्टर की वास्तविक स्थिति और उसमें सवार लोगों की सुरक्षा को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

मौसम विभाग ने पहले ही जारी किया था ऑरेंज अलर्ट

गौरतलब है कि मौसम विभाग (IMD) ने 29 अक्टूबर को ही 30 अक्टूबर के लिए उत्तराखंड के कई जिलों में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया था। नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) घोषित किया गया था।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान (Weather Forecast) के मुताबिक, इन जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक (Thunderstorm) के साथ बिजली गिरने (Lightning), ओलावृष्टि (Hailstorm) और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (Strong Winds) चलने की आशंका जताई गई थी। इसके अलावा पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत के कुछ इलाकों में भारी बारिश (Heavy Rainfall) का भी अनुमान था।

खराब मौसम के इस पूर्वानुमान के बीच बद्रीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के लापता होने की घटना ने चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल सभी की नजरें तलाश अभियान पर टिकी हैं।

Shalni Kumari
ABOUT THE AUTHOR

Shalni Kumari

Mail ID - skumari4bih@gmail.comskumari4bih@gmail.com
Next Story