विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का रेलवे से इस्तीफा, खड़गे से मुलाकात, आज कांग्रेस में एंट्री

Haryana Election 2024: कुश्ती खिलाड़ी रहे बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट आज कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि दोनों को पार्टी हरियाणा चुनाव में टिकट दे सकती है।

Sidheshwar Nath Pandey
Published on: 6 Sep 2024 6:57 AM GMT (Updated on: 6 Sep 2024 9:03 AM GMT)
Haryana Election 2024
X

बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने कांग्रेस अध्यक्ष से की मुलाकात (Pic: Social Media)

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट और बंजरंग पुनिया आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेंगे। आज दोनों खिलाड़ी कांग्रेस में शामिल होंगे। दोनों ने अपने रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के लिए पहुंचे हैं। पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। विनेश फोगाट किसान आंदोलन में भी शामिल हुई थीं। साथ ही उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी। माना जा रहा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी उन्हें मैदान में उतार सकती है।

लंबे समय से लगाए जा रहे हैं कयास

आज से एक महीने बाद 5 अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसकी मतगणना 8 अक्टूबर को की जाएगी। बता दें कि चुनाव आयोग ने एक और चार अक्टूबर की तारीख को बदल कर नई तारीखों का ऐलान किया है। इसी को देखते हुए कांग्रेस पार्टी दोनों पहलवानों को चुनावी अखाड़े में उतारना चाहती है। विनेश फोगाट को ओलंपिक्स में वजन ज्यादा होने के चलते फाइनल खेलने से पहले ही बाहर कर दिया गया था। हालांकि वापस आने पर उन्हें हरियाणा सरकार ने जीते हुए खिलाड़ियों जैसा ही सम्मान दिया। साथ ही उनके स्वागत के लिए भारी भीड़ उमड़ी। वापस आने के बाद विनेश फोगाट किसान आंदोलन में भी शामिल हुईं। तभी से माना जा रहा था कि वह हरियाणा चुनाव में उम्मीदवार के रूप में उतर सकती हैं। इनके साथ ही अब बजरंग पुनिया भी इसी सूची में शामिल हो गए हैं।

इस सीट पर मिल सकता है टिकट

सियासी गलियारों में दोनों पहलवानों की चुनावी सीट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी विनेश फोगाट को दादरी से मैदान में उतार सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बजरंग पूनिया बादली से टिकट की मांग कर रहे हैं। हालांकि पार्टी इसपर राजी नजर नहीं आ रही है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी बजरंग पुनिया को किसी जाट बहुल सीट से उतार सकती है। दोनों पहलवानों की जाट समुदाय में मजबूत पकड़ मानी जाती है। विनेश फोगाट की खाप पंचायतों और किसानों के साथ मजबूत रिश्ते किसी से छुपे नहीं हैं। साथ ही बजरंग पुनिया भी उनके साथ ही नजर आते हैं। पार्टी इन्ही समीकरणों के आधार पर उनके टिकट बांट सकती है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story