Bihar DA Hike: सम्राट सरकार का कर्मचारियों को बड़ी सौगात, 2प्रतिशत DAबढ़ा; 19प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Bihar DA Hike: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बुधवार को कैबिनेट की पहली बैठक आयोजित की गई।

Shishumanjali kharwar
Published on: 13 May 2026 12:48 PM IST
Bihar DA Hike
X

Bihar DA Hike

Bihar DA Hike: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बुधवार को पहली कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। सीएम सम्राट चैधरी कीअध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट बैठक में कुल 19 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, रोजगार से जुड़े फैसलों और किशनगंज में सीआईएसएफ ट्रेनिंग सेंटर के लिए जमीन हस्तांतरण जैसे अहम निर्णय लिए गए।

लाखों सरकारी कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कैबिनेट बैठक से पहले इलेक्ट्रिक कार से बिहार सचिवालय पहुंचे। वहीं कई मंत्रियों ने भी काफिले में वाहनों की संख्या कम रखी और केवल एक वाहन से सचिवालय पहुंचे। सरकार के इस कदम को सादगी और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के रूप में देखा जा रहा है। बैठक के बाद विभागीय सचिव ने जानकारी दी कि सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 1 जनवरी 2026 से प्रभावी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

जनवरी 2026 से लागू होगी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

फिलहाल सरकारी कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था, जिसे अब बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है। इस फैसले से लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। सरकार के मुताबिक, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी जनवरी 2026 से लागू होगी, इसलिए कर्मचारियों को पांच महीने का एरियर भी मिलेगा। सप्तम केंद्रीय पुनरीक्षित वेतन संरचना के तहत वेतन और पेंशन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों को अब 58 प्रतिशत की जगह 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। वहीं छठे वेतनमान के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 257 प्रतिशत के स्थान पर 262 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

इसके साथ ही पांचवें वेतनमान के तहत वेतन और पेंशन पाने वाले सरकारी कर्मचारियों को 474 प्रतिशत की जगह अब 483 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। कैबिनेट बैठक में एक और बड़ा फैसला किशनगंज जिले को लेकर लिया गया। सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को सीआईएसएफ ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण के लिए 110.12 एकड़ जमीन निशुल्क हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। माना जा रहा है कि इससे क्षेत्र में रोजगार और विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story