IAS Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अधिकारियों के तबादले

Bihar में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने 15 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई विभागों और प्रमंडलों में नए सचिव और आयुक्त नियुक्त किए गए हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी है।

Harsh Sharma
Published on: 15 May 2026 6:17 PM IST (Updated on: 15 May 2026 6:18 PM IST)
IAS Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अधिकारियों के तबादले
X

Bihar IAS Transfer: Bihar में शुक्रवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर और नई तैनाती का आदेश जारी किया। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नए विभागों और प्रमंडलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

कई विभागों में बदले गए सचिव

नई सूची के अनुसार, सेंथिल कुमार को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। उन्हें पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं एच.आर. श्रीनिवास को इस अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया। ए के सिंह को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का सचिव बनाया गया है। धर्मेंद्र कुमार सिंह को गन्ना उद्योग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दीपक आनंद अब खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव होंगे। वहीं विनोद सिंह गुंजियाल को शिक्षा और खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्रमंडलों में भी हुए बदलाव

सरकार ने कई प्रमंडलों के आयुक्तों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया है। मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा को भागलपुर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय को कोसी प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार को पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह को खान एवं भू-तत्व विभाग में सचिव-सह-खान आयुक्त बनाया गया है।

पीएचईडी और पथ निर्माण विभाग में नई नियुक्ति

कोसी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग यानी पीएचईडी का प्रधान सचिव बनाया गया है। पंकज कुमार पाल, जो पहले पथ निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, अब विभाग के पूर्णकालिक सचिव होंगे। इसके अलावा हिमांशु शर्मा को विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे जीविका के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

मुख्यमंत्री सचिवालय में भी बदलाव

मुख्यमंत्री सचिवालय में भी नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर और गुंजन सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया है। दोनों अधिकारी पहले अलग-अलग जिलों में उपविकास आयुक्त के पद पर काम कर रहे थे। वहीं नालंदा के उपविकास आयुक्त शुभम कुमार को पटना का नया उपविकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। सरकार ने कुछ अधिकारियों को उनके अतिरिक्त प्रभारों से भी मुक्त किया है ताकि विभागीय कामकाज बेहतर तरीके से चल सके। राज्य सरकार का मानना है कि इन बदलावों से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार होगा।

Harsh Sharma

Harsh Sharma

Mail ID - harsha4avan@gmail.com

I began my journalism career as a Content Writer with India News (InKhabar), where I gained hands-on experience in writing fast-paced, digital-first news stories. Over the years, my professional journey has grown alongside News Track, where I currently work as a Content Writer, covering sports, politics, and viral news stories with clarity, impact, and audience appeal. I completed my Bachelor of Mass Media (BMM) from Vande Mataram Degree College, Dombivli, followed by a Post Graduate Diploma in TV Journalism from AAFT, Delhi, which strengthened my understanding of broadcast journalism, news production, and storytelling. In addition to digital journalism, I have also worked on short films and creative media projects, gaining practical exposure to scripting, storytelling, and visual communication. This creative background helps me present news in a compelling and engaging manner. At News Track, I specialize in writing sharp political analysis, sports updates, and trending viral content, ensuring accuracy, speed, and strong reader engagement. My writing style focuses on simplifying complex stories while keeping them impactful and reader-friendly. With a growing experience in the media industry, I aim to continue delivering credible, engaging, and high-quality journalism across digital platforms.

Next Story