लालू से सम्राट तक...बिजेंद्र यादव का 'पावरफुल' कार्यकाल समाप्त, अब संभालेंगे वित्त का मोर्चा

Bijendra Yadav Bihar: बिजेंद्र यादव ने 22 साल तक बिहार के ऊर्जा मंत्री के रूप में सेवा दी। अब सम्राट चौधरी कैबिनेट में ऊर्जा विभाग बुले मंडल को मिला।

Akriti Pandey
Published on: 8 May 2026 12:29 PM IST
Bijendra Yadav Bihar
X

Bijendra Yadav Bihar

Bijendra Yadav Bihar: बिहार के उपमुख्यमंत्री और सम्राट कैबिनेट के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव का 22 वर्षों तक ऊर्जा मंत्री के रूप में लंबा कार्यकाल अब समाप्त हो गया है। 89 वर्ष के बिजेंद्र यादव ने 1991 से 2026 तक, कुछ छोटे अंतरालों को छोड़कर, बिहार के बिजली क्षेत्र में नेतृत्व किया। लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में 1991 में ऊर्जा राज्यमंत्री बनने के बाद से उनका नाम बिहार के ऊर्जा विभाग से जुड़ा रहा।

बिजेंद्र यादव का ऊर्जा मंत्री के रूप में लंबा सफर

बिजेंद्र यादव ने 1991 से 1995 तक लालू सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री के रूप में काम किया। 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी पहली एनडीए सरकार में उन्हें ऊर्जा मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद 2008 में वे ढाई वर्षों तक जल संसाधन विभाग के मंत्री रहे। 2010 में पुनः ऊर्जा मंत्री बनाए गए, जबकि 2014 में जीतन राम मांझी सरकार में उन्होंने केवल नौ महीनों तक ऊर्जा विभाग संभाला। 2015 के बाद वे लगातार ऊर्जा मंत्री रहे। उनके कार्यकाल के दौरान बिहार में बिजली क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ और 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई। बिजेंद्र यादव को उनकी निष्ठा और विवादमुक्त राजनीति के लिए जाना जाता है। 1990 से लगातार सुपौल से विधायक चुने जाते हुए वे अब तक 9 बार विधानसभा पहुंचे। उनके नेतृत्व और विकास कार्यों के कारण कोसी क्षेत्र में उन्हें 'कोसी का विश्वकर्मा' भी कहा जाता है।

नए मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

सम्राट कैबिनेट के विस्तार में ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी नए मंत्री बुलो मंडल को सौंपी गई है। बिजेंद्र यादव को अब वित्त और वाणिज्य कर विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास गृह, सामान्य प्रशासन, निगरानी और निर्वाचन विभाग हैं। उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग संभाल रहे हैं।

इस बार मंत्रिमंडल में कुल 35 मंत्री शामिल हैं। जदयू कोटे से 13, भाजपा से 15, लोजपा (आर) से 2 और हम तथा रालोमो से एक-एक मंत्री ने शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैय्यद अता हसनैन ने गांधी मैदान में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विभागों में बदलाव

बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में कई विभागों में बदलाव हुए। शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग अब भाजपा के पास गया है, जबकि स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन विभाग जदयू के पास चला गया। सात मंत्रियों को पहली बार जिम्मेदारी मिली है, जबकि 29 विभागों के नए मंत्री बनाए गए। 19 विभागों में पिछली बार के मंत्री अपनी जिम्मेदारी बनाए रखे। एनडीए के सहयोगी दलों में रालोमो को पंचायती राज, हम को लघु जल संसाधन विभाग और लोजपा (आर) को गन्ना उद्योग व लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग दिया गया।

बिजेंद्र यादव की राजनीति और योगदान

बिजेंद्र यादव बिहार की राजनीति में सादगी, निष्कलंक छवि और ईमानदारी के प्रतीक रहे हैं। बिजली क्षेत्र में उनके योगदान को बिहार के पावर सेक्टर में बदलाव और विकास का प्रमुख आधार माना जाता है। उनके कार्यकाल में कोसी क्षेत्र में सड़क, बिजली और विकास कार्यों ने उन्हें 'कोसी का विश्वकर्मा' का खिताब दिलाया।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Former Content Writer Mail ID - akritipandey7897@gmail.comakritipandey7897@gmail.com

Akriti Pandey is a journalist with more than three years of experience in the media industry. She holds a degree in Mass Communication and Journalism and specializes in writing on education, lifestyle, health, and astrology-related topics. Known for her reader-focused approach and engaging storytelling, Akriti is passionate about creating informative and accessible content. In her free time, she enjoys writing, sports, and traveling.

Next Story