BJP की नई टीम में बड़ा सरप्राइज! वसुंधरा राजे और राम माधव की वापसी, 13 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

BJP New Team 2026: बीजेपी ने केंद्रीय संगठन की नई टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें वसुंधरा राजे और राम माधव की वापसी ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

Harsh Srivastava
Published on: 17 Aug 2026 3:24 PM IST (Updated on: 17 Aug 2026 3:41 PM IST)
BJP की नई टीम में बड़ा सरप्राइज! वसुंधरा राजे और राम माधव की वापसी, 13 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
X

BJP New Team 2026: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बहुप्रतीक्षित अपनी नई केंद्रीय टीम का औपचारिक ऐलान कर दिया है। 2026 में अध्यक्ष पद की कमान संभालने के बाद यह उनका पहला और सबसे बड़ा सांगठनिक फेरबदल माना जा रहा है। पार्टी आलाकमान ने आगामी विधानसभा चुनावों और 2029 के लोकसभा रण को ध्यान में रखते हुए अनुभव और नई ऊर्जा का अदभुत समन्वय स्थापित किया है। नई कार्यकारिणी की घोषणा होते ही दिल्ली से लेकर राज्यों के राजनीतिक गलियारों तक हलचल तेज हो गई है।

शीर्ष नेतृत्व का संदेश

नई कार्यकारिणी की सूची जारी करते हुए बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा "भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य, कार्यकर्ता भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए 'विकसित भारत' के संकल्प और राष्ट्रसेवा के ध्येय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।"

पूर्व CM और दिग्गजों की धमाकेदार वापसी

इस नई सांगठनिक संरचना में पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्रियों पर एक बार फिर बड़ा दांव खेला है:

वसुंधरा राजे सिंधिया: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री को एक बार फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई है।

राम माधव: संघ पृष्ठभूमि के वरिष्ठ नेता राम माधव की केंद्रीय राजनीति में धमाकेदार वापसी हुई है और उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

तीरथ सिंह रावत: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर बड़ा सम्मान दिया गया है।

स्मृति ईरानी: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को इस बार संगठन में सीधी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

बैजयंत जय पांडा: ओडिशा के इस कद्दावर नेता पर दोबारा भरोसा जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद दिया गया है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची

पार्टी ने अलग-अलग राज्यों और सामाजिक वर्गों का संतुलन साधते हुए 13 उपाध्यक्ष तय किए हैं:

श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया- राजस्थान

श्री तीरथ सिंह रावत -उत्तराखंड

श्री राम माधव- दिल्ली

श्री बैजयंत जय पांडा- ओडिशा

श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी- आंध्र प्रदेश

श्रीमती रेखा वर्मा- उत्तर प्रदेश

श्रीमती वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी- गुजरात

श्रीमती (डॉ.) भारती प्रवीण पवार- महाराष्ट्र

सरदार मनजीत सिंह बादल- पंजाब

श्री लाल सिंह आर्य- मध्य प्रदेश

प्रो. एम. नागराज- कर्नाटक

प्रो. तारिक मंसूर- उत्तर प्रदेश

श्रीमती (डॉ.) मधुचंद्र कर- पश्चिम बंगाल

महामंत्री और कोषाध्यक्ष की सूची

पार्टी के सबसे प्रभावशाली पदों पर अनुभवी चेहरों को बनाए रखा गया है तथा नए नाम भी जोड़े गए हैं:

राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन): श्री बी.एल. संतोष (दिल्ली)

राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन): श्री शिवप्रकाश (मुंबई) एवं श्री सौदान सिंह (चंडीगढ़)

राष्ट्रीय महामंत्री: श्री विनोद तावड़े (महाराष्ट्र),

श्री सुनील बंसल (दिल्ली),

श्री बिप्लब कुमार देव (त्रिपुरा),

श्रीमती स्मृति ईरानी (उत्तर प्रदेश),

डॉ. सतीश पूनिया (राजस्थान),

श्री गजेंद्र पटेल (मध्य प्रदेश),

श्री हरीश द्विवेदी (उत्तर प्रदेश)

श्री संजय भाटिया (हरियाणा)।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष: श्री पीयूष गोयल (महाराष्ट्र)

राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष: श्री राजेश मंगल (राजस्थान)

युवा और विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों का नया रोडमैप

पार्टी ने अपने सातों अग्रिम मोर्चों के नए प्रभारियों का भी चयन कर लिया है:

युवा मोर्चा: डॉ. हेमांग जोशी (गुजरात)

महिला मोर्चा: श्रीमती रूप कुमारी चौधरी (छत्तीसगढ़)

ओबीसी मोर्चा: श्री अमरपाल मौर्य (उत्तर प्रदेश)

किसान मोर्चा: श्री बंसीलाल गुर्जर (मध्य प्रदेश)

एससी मोर्चा: श्री शिवेश कुमार राम (बिहार)

एसटी मोर्चा: डॉ. मन्नालाल रावत (राजस्थान)

अल्पसंख्यक मोर्चा: श्री कुंवर बासित अली (उत्तर प्रदेश)

इसके अतिरिक्त अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक और दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक की कमान सौंपी गई है। इस नई टीम के जरिए भाजपा ने 2027 और उसके बाद की चुनावी बिसात पर अपनी गोटियां बिछाना शुरू कर दिया है।

Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Content Writer Mail ID - harshsri764@gmail.comharshsri764@gmail.com

हर्ष श्रीवास्तव वाराणसी के रहने वाले पत्रकार और डिजिटल कंटेंट प्रोफेशनल हैं। वर्तमान में वे लखनऊ स्थित न्यूज़ट्रैक में डेस्क इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। यहां वे कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल कोऑर्डिनेशन, न्यूज़रूम संचालन के साथ-साथ रिसर्च आधारित एक्सप्लेनर, न्यूज़ फीचर और विश्लेषणात्मक लेख तैयार करते हैं। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है। उन्होंने वर्ष 2023 में पत्रकारिता की शुरुआत की और हिन्दुस्तान, टाइम्स इंटरनेट, इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। वाराणसी, दिल्ली और लखनऊ में काम करने के दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव प्राप्त हुआ। हर्ष की विशेष रुचि राजनीति, चुनाव, अपराध, सार्वजनिक नीति, सुशासन और समसामयिक विषयों पर शोध-आधारित पत्रकारिता में है। वे गहन रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और सरल भाषा के माध्यम से जटिल विषयों को पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

Next Story