इंतजार की घड़ी खत्म! यूपी, दिल्ली, हरियाणा समेत इन राज्यों को जल्द मिलेंगे भाजपा अध्यक्ष

BJP New President: 22 सितंबर (सोमवार) से शुरू हो रहे नवरात्रि के शुभ अवसर पर बचे हुए राज्यों में भाजपा को नए प्रदेश अध्यक्ष मिल सकते हैं।

Newstrack Network
Published on: 20 Sept 2025 5:15 PM IST
BJP New President
X

BJP New President

BJP New President: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मुंबई, कर्नाटक, त्रिपुरा और गुजरात में लंबे समय भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना बाकी है। लंबे समय से चुनाव न होने पर विपक्ष भी रह-रहकर निशाना साधता रहता है। लेकिन ऐसी खबरें मिल रही हैं कि जल्द ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव संपन्न हो जायेंगे। 22 सितंबर (सोमवार) से शुरू हो रहे नवरात्रि के शुभ अवसर पर बचे हुए राज्यों में भाजपा को नए प्रदेश अध्यक्ष मिल सकते हैं। भाजपा और आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया पर सहमति बन गयी है।

नवरात्रि में होगी प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा

बताया जा रहा है कि संगठनात्मक चुनावों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा के बीच काफी विचार विमर्श हुआ। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पितृपक्ष के बाद नवरात्रि के शुभ दिनों में भाजपा के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया शुरू की जाए। ऐसे में यह माना जा रहा है कि 25 से 26 सितंबर 2025 के बीच चार-पांच प्रदेश अध्यक्षों के नाम की घोषणा हो सकती है।

बिहार चुनाव के बाद होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव

वहीं इस शीर्ष बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। लेकिन इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। यह निर्णय शीर्ष नेतृत्व पर छोड़ दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक नवंबर माह में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव की संभावना बिहार विधानसभा चुनाव के संपन्न होने के बाद ही जतायी जा रही है।

हालांकि कई सियासी जानकारों का यह भी मानना है कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को कोई संबंध नहीं हैं। अगर शीर्ष नेतृत्व सहमत हो जाती है तो फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव की प्रक्रिया इसी बीच संपन्न करायी जा सकती है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story