'कोई फायरिंग नहीं...' राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार, संबित पात्रा ने किया बड़ा दावा

BJP Slams Rahul Gandhi: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया। संबित पात्रा ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कोई फायरिंग नहीं हुई और छात्रों के नाम पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

Aditya Kumar Verma
Published on: 5 Aug 2026 7:24 PM IST
BJP Slams Rahul Gandhi
X

Image Source- Social Media

BJP Slams Rahul Gandhi: जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पहले लोकसभा (Lok Sabha) में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के आरोपों का जवाब दिया। बीजेपी नेता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कोई फायरिंग नहीं हुई और छात्रों के नाम पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

राहुल गांधी ने छात्रों के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस

बुधवार को राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इस दौरान उनके साथ देश के अलग-अलग राज्यों से आए प्रदर्शनकारी छात्र भी मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अपने हक की आवाज उठा रहे युवाओं को पीटा गया, उन्हें धमकाया गया और उनके घरों तक लोग भेजे गए।

उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह गलत है।

'दबाव बनाकर माफी मंगवाना गलत'

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि 15 साल की एक बच्ची पर दबाव बनाकर उससे माफी मंगवाना पूरी तरह गलत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अपने अधिकारों और भविष्य के लिए आवाज उठाने वाले छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए।

बीजेपी ने आरोपों को किया खारिज

राहुल गांधी के आरोपों के बाद बीजेपी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान किसी तरह की फायरिंग नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि छात्रों के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और इस मामले को राजनीतिक रंग देने से बचना चाहिए।

बीजेपी ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रदर्शन के नाम पर गलत बातें फैलाना उचित नहीं है।

Aditya Kumar Verma
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Kumar Verma

Content Writer Mail ID - adityakumarverma993@gmail.comadityakumarverma993@gmail.com

आदित्य कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश के पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने भारतीय राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और मानवीय सरोकारों से जुड़ी खबरों की व्यापक रिपोर्टिंग की है। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है और वे रिपोर्टर, एंकर तथा सब-एडिटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही वो उत्तर प्रदेश की राजनीति, शासन-प्रशासन और नौकरशाही व्यवस्था की गहरी समझ रखते हैं। पत्रकारिता के अलावा उन्हें पुस्तकों का अध्ययन, लेखन, कविता-लेखन और पाठ और यात्राएं करना विशेष रूप से पसंद है। विभिन्न संस्कृतियों और समाजों को करीब से जानने-समझने की उनकी रुचि ने उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनकी लेखन शैली और रिपोर्टिंग में भी देखने को मिलता है।

Next Story