Mumbai bulldozer action: बॉम्बे HC के आदेश के बाद मुंबई में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, 700 अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Mumbai bulldozer action: यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुरू की गई, जिसके कारण अब पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

Priya Singh Bisen
Published on: 19 May 2026 5:58 PM IST (Updated on: 19 May 2026 5:58 PM IST)
Mumbai bulldozer action
X

Mumbai bulldozer action

Mumbai bulldozer action: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रेलवे की जमीन पर बने अवैध कब्जों के खिलाफ आज 19 मई मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। पश्चिमी रेलवे के बांद्रा (पूर्व) स्थित गरीब नगर इलाके में लगभग 700 अवैध झुग्गियों और निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन का एसा दावा है कि इन अवैध निर्माणों में भारी संख्या में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों ने कई सालों से कब्जाया हुआ था। यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुरू की गई, जिसके कारण अब पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

19 से 23 मई तक चलेगा रेलवे प्रशासन का अभियान

जानकारी के मुताबिक, रेलवे प्रशासन ने यह अभियान 19 मई से 23 मई तक चलाने की योजना है। मामले कि कार्रवाई में रेलवे, मुंबई पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और नागरिक प्रशासन की संयुक्त टीमें शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, अतिक्रमण हटाने का यह अभियान रेलवे की जमीन को खाली कराने और भविष्य की विकास परियोजनाओं को गति देने के मकसद से चलाया जा रहा है।

बता दे, यहां गरीब नगर इलाके में रेलवे की जमीन पर सालों से अवैध झुग्गियां बनाई गई थीं। रेलवे प्रशासन ने पहले ही संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर दिया था। इसके बाद भी जब अवैध कब्जे नहीं हटाए गए, तो मामला अदालत तक पहुंचा। यह कानूनी प्रक्रिया साल 2017 से चल रही थी और अब तकरीबन 9 सालों तक मामले की विस्तृत न्यायिक जांच हुई।

बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश

बॉम्बे हाईकोर्ट ने 29 अप्रैल 2026 को इस मामले में अंतिम आदेश जारी करते हुए रेलवे प्रशासन को अवैध अतिक्रमण हटाने की अनुमति प्रदान की थी। अदालत ने यह भी साफ किया कि वैध और कानूनी निर्माणों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया जाए। कोर्ट के आदेश के बाद आज मंगलवार सुबह से बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई।

अधिकारियों के अनुसार, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मौके पर लगभग 1000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। इनमें मुंबई पुलिस के जवानों के अलावा RPF और GRP के कर्मचारी भी शामिल थे। सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त थी कि पूरे इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया था। कई घंटों तक चली कार्रवाई के दौरान एक-एक कर अवैध झुग्गियों को हटाया गया।

BJP नेता का बड़ा हमला

इस कार्रवाई को लेकर BJP नेता कीर्ति सोमैया ने कांग्रेस, उद्धव ठाकरे गुट और AIMIM पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा "लैंड जिहाद, वोट जिहाद और लव जिहाद की राजनीति करने वालों को अब जवाब मिल गया है।" सोमैया ने आरोप लगाया कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों ने रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था, जिससे बांद्रा रेलवे टर्मिनस के विकास कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे थे।

उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन विस्तार और नई परियोजनाओं के लिए जमीन खाली होना बहुत आवश्यक था। सोमैया ने रेलवे प्रशासन, मुंबई पुलिस और महानगरपालिका की कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब रेलवे के विकास कार्यों में रफ्तार आएगी। उन्होंने रेलवे मंत्री से जल्द नई रेलवे लाइनों और अन्य बुनियादी ढांचे के विस्तार का कार्य शुरू करने की मांग भी की।

महानगर में तेजी से बढ़ रही आबादी

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मुंबई जैसे महानगर में तेजी से बढ़ रही आबादी और ट्रेनों की संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे नेटवर्क का विस्तार जरूरी हो गया है। लेकिन रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जों के कारण कई परियोजनाएं सालों से अटकी हुई थीं। अतिक्रमण हटने के बाद रेलवे ट्रैक विस्तार, अतिरिक्त प्लेटफॉर्म और लंबी दूरी की नई ट्रेन सेवाओं को शुरू करने में सरलता होगी।

फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई जारी है और आगामी दिनों में अन्य अवैध निर्माणों पर भी बुलडोजर चलने की भी पूरी संभावना है। मुंबई में यह अभियान अब राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Content Writer

Next Story