“देश के मुद्दे देश में उठाएं”, बृजभूषण शरण सिंह ने किस बड़े नेता को दी नसीहत?

Brij Bhushan Sharan Singh News: बाहुबली नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी को बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने मुद्दे संसद में उठाएं। उन्हें विदेशों का उदाहरण देने की बजाय भारतीय लोकतंत्र और संसद पर भरोसा जताना चाहिए।

Sawan Gupta
Published on: 3 Nov 2026 6:09 PM IST (Updated on: 3 Nov 2026 6:11 PM IST)
Brij Bhushan on Rahul Gandhi
X

Image Source - Social Media

Brij Bhushan Sharan Singh On Rahul Gandhi: वोट चोरी के मुद्दे को लेकर एक तरफ जहां पूरा 'इंडिया ब्लॉक' इस वक्त केंद्र सरकार पर हमलावर है, तो वहीं BJP नेताओं ने भी राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी दलों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। हाल ही में राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि PM मोदी विदेशी मदद से भारत में सरकार चला रहे हैं। इसको लेकर यूपी के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी को बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को विदेशी उदाहरण देने की बजाय भारतीय संसद और लोकतंत्र पर भरोसा जताना चाहिए।

“मोदी विदेशी मदद से PM बने हैं”

दरअसल राहुल ने गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पीएम मोदी पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था “मोदी जी, इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए। आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने हैं। आपकी आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह विदेशियों के नियंत्रण में है। मैं आपको इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देता हूं।“

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार

अब राहुल गांधी के इस बयान पर पूर्व बाहुबली सांसद बृजभूषण शरह सिंह ने पलटवार किया है। उनके मुताबिक राहुल गांधी को अगर किसी चीज से आपत्ति है तो फिर संसद में इस मुद्दे को उठाना चाहिए। उन्होंने कहा “आप इन मुद्दों को संसद में क्यों नहीं उठाते? संसद का गठन इसलिए किया गया है ताकि आप वहां अपनी बात कह सकें। राहुल गांधी को इस विषय पर बोलने से बचना चाहिए।"

बृजभूषण ने आगे कहा “राहुल गांधी को अमेरिका, बांग्लादेश, नेपाल और पाकिस्तान के नजरिए से भारत को देखने की आदत छोड़नी होगी। राहुल और उनके सहयोगी लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखते हैं और इसी वजह से भारत के मुद्दों पर चर्चा करते समय विदेशों का उदाहरण देते हैं। देश के मुद्दों को देश के अंदर ही उठाना चाहिए।“

राहुल गांधी के बयान पर केवल बृजभूषण शरण सिंह ने ही नहीं बल्कि BJP के अन्य नेताओं ने भी पलटवार किया है। BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी उन ताकतों का नेतृत्व कर रहे हैं, जो अराजकता फैलाती है। जबकि BJP प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेशी मदद का सहारा लेते हैं।

“राहुल गांधी नाचने वाले बंदर”

बृजभूषण शरह सिंह ने इससे पहले भी राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला था और उन्हें नाचने वाला बंदर बताया था। बागपत में 1 नवंबर को आयोजित एक रैली में बृजभूषण ने कहा था “मैं जब भी देश की हालत देखता हूं तो विपक्ष में युवा नेता को कोसता हूं। विपक्ष का युवा नेता ऐसा है जैसे नाचने वाला बंदर, जो कभी इस डाल पर जाता है तो कभी उस डाल पर। इस बंदर बाबा को देखकर दुख होता है।

Sawan Gupta
ABOUT THE AUTHOR

Sawan Gupta

Mail ID - sawangupta.30@gmail.cominfo@newstrack.com

सावन गुप्ता 10 साल से ज्यादा समय से पत्रकारिता में हैं। स्पोर्ट्स, मनोरंजन, पॉलिटिक्स और क्राइम से संबंधित खबरों में उनकी विशेष रुचि है। सावन ने पत्रकारिता में एडवांस डिप्लोमा किया है और वे कई अग्रणी समाचार संस्थानों में काम कर चुके हैं।

Next Story