TRENDING TAGS :
अवैध बांग्लादेशी बस्तियों पर चला बुलडोजर, 1000 से ज्यादा नागरिकों को किया गया गिरफ्तार
Bulldozer Action: गुजरात पुलिस इन दिनों चुन चुनकर अवैध बांग्लादेशी नागरिकों पर शिकंजा कस रही है।
Bulldozer Action
Bulldozer Action: पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में अवैध रूप से रह रहे लोगों पर सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। गुजरात पुलिस ने अभी हाल ही में सूरत और अहमदाबाद से करीब एक हजार बांग्लादेशी नागरिकों पकड़ा था। इसके बार आज एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चंदोला झील के आसपास बनी अवैध बांग्लादेशी बस्तियों बुलडोजर कार्रवाई की है। पुलिस की तरफ से करीब 50 जेसीबी और 30 एमसीसी के डंपर वहां बने बस्तियों को तहस नहस कर दिया। बता दें कि यह झुग्गी-झोपड़ियां चंदौली झील के पास बनी हुई थी। इस इलाके में बांग्लादेशी अवैध तरीके से रहते थे। आज बुलडोजर कार्रवाई के समय पुलिस ने करीब 800 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया।
मिनी बांग्लादेश पर पुलिस पर बड़ी कार्रवाई
आज चंदौली झील के पास बांग्लादेशियों के झुग्गी पर हुई बुलडोजर कार्रवाई के समय सबसे पहले उनके इलाके की बिजली काट दी गई थी। उसके बाद 50 जेसीबी मशीनें और 30 एमएमसी डंपर की सहायता से पुरे इलाके को समतल कर दिया गया। पूरी कार्रवाई के समय वहां पर दो हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिस ने उस इलाके से 800 ऐसे लोगों को हिरासत में लिया जो संदिग्ध थे। उसमें से कुल 143 लोगों की पहचान बांग्लादेशी नागरिक के तौर पर हुई है।
ज्वॉइंट सीपी अधिकारी शरद सिंघल ने क्या कहा
आज हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर ज्वॉइंट सीपी (क्राइम) अधिकारी शरद सिंघल ने बयान देते हए कहा कि यहाँ पहले बांग्लादेशियों की बस्ती थी। इसे साल 2009 में गिराया जा चुका था। लेकिन इन लोगों ने यहाँ फिर से बस्ती बना ली थी। उन्होंने बयान देते हुए कहा कि एएमसी के लेटेस्ट सर्वे में यह खुलासा हुआ था कि इन्होने तालाब की सरकारी जमीन पर मिट्टी डालकर झोपड़ी बना ली थी। आज हुई यह कार्रवाई एएमसी के द्वारा ही की गई है। पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि कार्रवाई के दौरान इलाके में कानून व्यवस्था बरकरार रहे और कोई जान हानि की स्थिति पैदा न हो।


