लोजपा (रामविलास) ने खोले पत्ते, 29 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, कई भाजपा से जुड़े चेहरे शामिल

लोजपा (रामविलास) ने 29 विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिनमें कई भाजपा पृष्ठभूमि से हैं। टिकट पाने वाले कई उम्मीदवार नए और सफल कारोबारी हैं। जानें पूरी सूची।

Shivam
Published on: 16 Oct 2025 9:58 PM IST
लोजपा (रामविलास) ने खोले पत्ते, 29 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, कई भाजपा से जुड़े चेहरे शामिल
X

लोजपा (रामविलास) ने गुरुवार को अपने 29 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इनमें आधा दर्जन से अधिक उम्मीदवार भाजपा की पृष्ठभूमि से जुड़े हैं। पार्टी ने ऐसे कई उम्मीदवारों को टिकट दिया है जो हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं और जिनकी पहचान सफल कारोबारी के रूप में रही है।

चेनारी से कांग्रेस विधायक रहे मुरारी गौतम भाजपा में शामिल हो गए थे। अब उन्हें लोजपा (रा) ने चेनारी (अनुसूचित जाति आरक्षित) सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बोचहा (आरक्षित) सीट से भाजपा की पूर्व विधायक बेबी कुमारी को टिकट दिया गया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार को बख्तियारपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले पार्टी ने 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जबकि गुरुवार को 15 अन्य नामों की दूसरी सूची जारी की गई।

फतुहा सीट के लिए पहले राजद के पूर्व सांसद सुभाष यादव के पुत्र रणधीर का नाम तय किया गया था, लेकिन अब उनकी जगह रूपा कुमारी को उम्मीदवार बनाया गया है, जो चर्चित नेता टुनटुन यादव की पत्नी हैं।

लोजपा (रा) के घोषित उम्मीदवारों की पूरी सूची इस प्रकार है:

विधानसभा सीट प्रत्याशी का नाम

गोबिन्दगंज राजू तिवारी

सिमरी बख्तियारपुर संजय कुमार

दरौली विष्णुदेव पासवान

गरखा सीमांत मृणाल

साहेबपुर कमाल सुरेंद्र कुमार

बखरी संजय कुमार

परबत्ता बाबू लाल शौर्य

नाथनगर मिथुन कुमार

पालीगंज सुनील कुमार

ब्रह्मपुर हुलास पांडेय

डेहरी राजीव रंजन सिंह

बलरामपुर संगीता देवी

मखदुमपुर रानी कुमारी

ओबरा प्रकाश चंद्र

सुगौली राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता

बेलसंड अमित कुमार

मढौरा सीमा सिंह

शेरघाटी उदय कुमार सिंह

बोधगया श्यामदेव पासवान

रजौली विमल राजवंशी

गोबिंदपुर विनीता मेहता

बोचहा बेबी कुमारी

बख्तियारपुर अरुण कुमार

फतुहा रूपा कुमारी

बहादुरगंज मो. कलीमुद्दीन

महुआ संजय कुमार सिंह

चेनारी मुरारी गौतम

मनेर जितेंद्र यादव

कसबा नीतेश कुमार सिंह

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivam

Shivam

Shivam is a multimedia journalist.

Next Story