'देश को गर्व...', Flydubai के 'हीरो' कैप्टन स्मित को राष्ट्रपति मुर्मू का सलाम, अब मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा अवॉर्ड

Captain Smit Machchhar: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश को उन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि उनकी वीरता और मुश्किल समय में दिखाई गई सूझ-बूझ ने सभी का दिल जीत लिया है।

Priya Singh Bisen
Published on: 1 Oct 2026 2:13 PM IST (Updated on: 1 Oct 2026 2:13 PM IST)
Captain Smit Machchhar
X

Captain Smit Machchhar

Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई (Flydubai) की फ्लाइट में जानलेवा खतरे के बीच अपनी सूझ-बूझ और अदम्य साहस से बड़ी त्रासदी को टालने में सहायता करने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार (Captain Smit Machchhar) की बहादुरी की देश-दुनिया भर में लगातार चर्चा हो रही है। गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी उन्हें दूसरों की जान बचाने के लिए कैप्टन स्मित को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने देश का 'गौरव' बताया है। अब गुजरात सरकार भी उनकी बहुत ही बहादुरी को सम्मानित करने जा रही है।

'देश को कैप्टन स्मित पर गर्व है' -राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश को उन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि उनकी वीरता और मुश्किल समय में दिखाई गई सूझ-बूझ (Presence of Mind) ने सभी का दिल जीत लिया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि गंभीर खतरे के बीच गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी कैप्टन स्मित दूसरों की जान बचाने के लिए डटे रहे। उनकी बहादुरी और तुरंत कार्रवाई (Quick Response) ने एक बड़ी त्रासदी (Major Tragedy) को टालने और कई कीमती जानें बचाने में सहायता की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके अदम्य साहस (Indomitable Courage) को सलाम किया और उनके जल्द से जल्द ठीक होने तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

घायल हुए, लेकिन नहीं हारी 'हिम्मत'

फ्लाईदुबई की उड़ान में जब बड़ा खतरा सामने आया, उस वक़्त कैप्टन स्मित खुद बुरी तरह से घायल हो चुके थे। इसके बाद भी उन्होंने हालात के सामने हिम्मत हारी और दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए अपनी जिम्मेदारी कठिन वक़्त में भी निभाते रहे।

उनकी इसी बहादुरी ने उन्हें विश्वभर में चर्चा का बड़ा विषय बना दिया है। रिपोर्टों के अनुसार, उस वक़्त विमान में 174 लोग सवार थे और घटना के दौरान कैप्टन स्मित ने खतरे के बावजूद स्थिति संभालने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

PM Modi ने भी बताया ‘हीरो’

PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की खुलकर प्रशंसा की है। PM मोदी ने उन्हें ‘हीरो’ बताते हुए कहा कि गंभीर खतरे के बीच और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त साहस और दृढ़ संकल्प दिखाया।

PM मोदी ने कहा कि कैप्टन स्मित की वीरता ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और बड़ी त्रासदी को टालने में सहायता की। उन्होंने कैप्टन स्मित के जल्द ठीक होने, नई ताकत और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

अब गुजरात सरकार कैप्टन स्मित को करेगी सम्मानित

कैप्टन स्मित मच्छार की इस बड़ी बहादुरी को अब गुजरात सरकार भी सम्मानित करने जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) ने कैप्टन स्मित को विशिष्ट गुजरात गरिमा अवॉर्ड (Vishisht Gujarat Garima Award) देने का बड़ा ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने कैप्टन स्मित के साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी बहादुरी पर गुजरात और पूरा देश गर्व कर रहा है। कैप्टन स्मित मूल रूप से गुजराती हैं और फ्लाईदुबई की उड़ान में दिखाई गई उनकी हिम्मत ने गुजरात का नाम भी पूरे विश्व में रोशन किया है।

पायलट, प्लंबर, बैंकर, बिजनेसमैन और डेंटिस्ट बने हीरो

आपको बता दे, इस पूरी घटना में कैप्टन स्मित मच्छार के साथ 4 अन्य लोगों ने भी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है। फ्लाईदुबई फ्लाइट के इन 5 हीरो में एक पायलट, एक प्लंबर, एक बैंकर, एक बिजनेसमैन और एक डेंटिस्ट शामिल बताए जा रहे हैं।

जहां कॉकपिट में कैप्टन स्मित ने गंभीर चोट के बावजूद हिम्मत दिखाई, वहीं विमान में मौजूद दूसरे लोगों ने भी मुश्किल हालात में सहायता के लिए आगे आकर बड़ी भूमिका निभाई। इस कारण से फ्लाईदुबई की यह घटना केवल एक पायलट की बहादुरी की कहानी नहीं, बल्कि संकट के वक़्त कई लोगों के एकत्रित होकर जान बचाने की कहानी बन गई है।

एक बहादुरी जिसने टाल दी बड़ी त्रासदी

कैप्टन स्मित मच्छार की कहानी ने यह दिखाया कि बेहद मुश्किल और जानलेवा हालात में हिम्मत, सूझ-बूझ और तत्जल में लिया गया फैसला कितनी जिंदगियों को बचा सकता है। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।

वहीं, अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी इसी बहादुरी को सलाम किया है, PM नरेंद्र मोदी ने उन्हें हीरो बताया है और अब गुजरात सरकार विशिष्ट गुजरात गरिमा अवॉर्ड से सम्मानित करने जा रही है। कैप्टन स्मित की बहादुरी को मिल रहा यह सम्मान उनके साहस और दूसरों की जान बचाने के लिए किए गए प्रयासों की देशभर में हो रही सराहना को दिखाता है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story