TRENDING TAGS :
CBSE Board 12th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आउट, 85.20% स्टूडेंट्स पास, एक क्लिक में देखें अपना रिजल्ट
CBSE Board 12th Result 2026 Out: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार आखिरकार आज खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर चेक करें रिजल्ट।
CBSE Board 12th Result 2026 Updates
CBSE Board 12th Result 2026 Updates: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आउट हो चुका है। सीबीएसई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर चेक करें रिजल्ट।
बता दे, डिजिलॉकर पर 12वीं की मार्कशीट तत्काल उपलब्ध हो जाएगी। आपकी ओरिजिनल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट परिणाम घोषित होने के 15-20 दिनों के बाद ही आपके स्कूल पहुंचेंगे।
सीबीएसई 12वीं का टॉप-10 रीजन वाइज पासिंग प्रतिशत
त्रिवेंद्रम- 95.62 प्रतिशत
चेन्नई- 93.84 प्रतिशत
बेंगलुरु- 93.19 प्रतिशत
विजयवाड़ा- 92.77 प्रतिशत
दिल्ली वेस्ट- 92.34 प्रतिशत
दिल्ली ईस्ट- 91.73 प्रतिशत
अहमदाबाद- 90.60 प्रतिशत
गुरुग्राम- 88.45 प्रतिशत
लुधियाना- 87.92 प्रतिशत
पुणे- 87.32 प्रतिशत
पिछले कुछ सालों में सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट पर एक नज़र
अगर पिछले वर्षों के पास प्रतिशत पर नजर डालें तो साल 2025 में 88.39 फीसदी छात्र सफल हुए थे। वहीं साल 2024 में 87.98 प्रतिशत और 2023 में 87.33 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। कोरोना काल के दौरान 2022 में पास प्रतिशत 92.71 फीसदी रहा था, जबकि 2021 में यह रिकॉर्ड 99.37 फीसदी तक पहुंच गया था।
पिछले साल विजयवाड़ा रीजन का रहा था सबसे अच्छा प्रदर्शन
क्षेत्रवार प्रदर्शन की बात करें तो पिछले साल विजयवाड़ा रीजन ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। साल 2025 में विजयवाड़ा का पासिंग प्रतिशत 99.60 फीसदी रहा था। इसके बाद त्रिवेंद्रम 99.32 प्रतिशत और चेन्नई 97.39 प्रतिशत के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे थे। वहीं साल 2024 में त्रिवेंद्रम रीजन ने 99.91 फीसदी रिजल्ट के साथ पूरे देश में टॉप किया था।
बता दे, रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की सहायता से परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर और UMANG ऐप के जरिए भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।
इसे लेकर छात्रों को खास सलाह दी गई है कि वे सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही अपना विश्वास दिखाएं और किसी भी फर्जी लिंक से बचें। रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण से कुछ वक़्त के लिए सर्वर स्लो हो सकता है, इसलिए छात्रों को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी गई है।


