×

आज 7वें पे कमीशन के तहत मिलेगी पहली सैलरी, 48 लाख परिवार होंगे खुश

By
Published on: 31 Aug 2016 12:09 AM GMT
आज 7वें पे कमीशन के तहत मिलेगी पहली सैलरी, 48 लाख परिवार होंगे खुश
X

नई दिल्लीः केंद्र सरकार आज पहली बार अपने कर्मचारियों को 7वें पे कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर सैलरी देने जा रही है। इससे 48 लाख कर्मचारियों के घरों में खुशियां आएंगी। सैलरी के साथ ही पे कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर सात महीने का एरियर भी कर्मचारियों को मिलेगा। हालांकि, इससे जीपीएफ, इनकम टैक्स का टीडीएस और नेशनल पेंशन स्कीम के पैसे कट जाएंगे। सरकार को इससे 30 हजार करोड़ रुपए की इनकम होगी।

क्या मिला है फायदा?

7वें पे कमीशन की रिपोर्ट को पहली जनवरी 2016 से लागू किया गया है। इसके तहत कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 14.2 से 23.4 फीसदी तक बढ़ी है। भत्ते अभी पुराने रेट से मिलेंगे। एक कमेटी इनमें बढ़ोतरी पर विचार कर रही है। केंद्र इसके साथ ही 33 लाख कर्मचारियों को दो साल का बकाया बोनस भी दे रही है। इस पर उसके 3840 करोड़ खर्च होंगे। अब से 7वें वेतन आयोग के तहत बोनस मिला करेगा। बदले नियमों के तहत 21 हजार रुपए तक तनख्वाह पाने वाले 33 लाख कर्मी बोनस पाने के हकदार रहेंगे।

महंगाई न बढ़ने देने पर भी नजर

कर्मचारियों को एक मुश्त इतनी रकम मिलने से बाजार में महंगाई बढ़ने के आसार हैं। सरकार इस पर नजर बनाए हुए है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि छठे पे कमीशन के मुकाबले इस बार एरियर काफी कम है। ऐसे में महंगाई के बढ़ने के आसार नहीं हैं। बता दें कि कमचारियों को औसतन 15 हजार से 3 लाख रुपए तक एरियर मिलेगा।

Next Story