TRENDING TAGS :
Indian Air Force की शक्ति देखकर चीन रह गया अवाक, पाकिस्तान में चीनी टेक्नॉलजी को भारत ने दिखा दी हैसियत
Indian Air Force: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के हवाई सुरक्षा तंत्र की क्षमताओं पर बड़ा सवाल उठने लगा है। दरअसल, पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम चीन से लिया गया है। भारतीय वायुसेना के हमले के दौरान चीन में बने ये डिफेंस सिस्टम पूरी तरीके से फेल साबित हुये।
Indian Air Force: पिछले हफ्ते भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के नियंत्रण वाले जम्मू-कश्मीर में स्थित आतंकी अड्डों पर सफल हवाई हमले किए। इन ठिकानों का उपयोग आतंकियों की ट्रेनिंग और घुसपैठ की योजना बनाने के लिए किया जाता था। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के हवाई सुरक्षा तंत्र की क्षमताओं पर बड़ा सवाल उठने लगा है। दरअसल, पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम चीन से लिया गया है। भारतीय वायुसेना के हमले के दौरान चीन में बने ये डिफेंस सिस्टम पूरी तरीके से फेल साबित हुये। PIB द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वायुसेना के हमलों की सटीकता और तकनीकी सुपरीमेसी ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया।
पाकिस्तानी हमलों को किया गया विफल
PIB की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान द्वारा विदेशी तकनीक से लैस हथियारों और उपकरणों को बेअसर कर दिया। जिसके चलते चीन में बने PL-15 मिसाइल के मलबे, तुर्की से मिले ड्रोन, लंबी दूरी के रॉकेट, क्वाडकॉप्टर और अलग-अलग तरीके के ड्रोन बरामद हुए हैं भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के दो प्रमुख एयरबेस नूर खान और रहीमयार खान को बेहद सटीकता से निशाना बनाया गया। भारतीय हथियार प्रणालियों ने दुश्मन के रडार, मिसाइल डिफेंस सिस्टम और अन्य महत्वपूर्ण सैन्य ढांचों को सटीकता से नेस्तानाबूत कर दिया
पाकिस्तान के खिलाफ ISRO ने भी दिया जमकर योगदान
भारत-पाकिस्तान के बीच हुये तनाव के बीच इसरो ने भी महत्वपूर्ण योगदान देते हुये देश के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक उद्देश्य के लिए कम से कम 10 उपग्रह लगातार चौबीसों घंटे काम पर लगाये रखा। इन उपग्रहों ने लगतार भारत की 7000 किलोमीटर से लंभी समुद्र सीमा की निरंतर निगहबानी की साथ ही उत्तर भारत में भी लगातार लगातार सर्विलांसिंग की


