5 सितंबर के मार्च से पहले CJP ने बदली पूरी टीम! 2 नए राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत 6 महासचिवों का ऐलान

CJP New Team: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च से पहले CJP ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया, जबकि संगठन में 6 नए राष्ट्रीय महासचिवों की नियुक्ति की गई है।

Harsh Srivastava
Published on: 25 Aug 2026 12:31 PM IST
5 सितंबर के मार्च से पहले CJP ने बदली पूरी टीम! 2 नए राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत 6 महासचिवों का ऐलान
X

CJP New Team: दिल्ली की सियासत में अपनी अलग पहचान बना रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने राजधानी में प्रस्तावित अपने बड़े आंदोलन से ठीक पहले सांगठनिक ढांचे को पूरी तरह बदल दिया है। पार्टी ने मंगलवार की सुबह एक साथ कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा करके राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। राष्ट्रीय सह-संयोजक की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रमुख चेहरों की जगह अब दो नए राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को मैदान में उतारा गया है। इसके साथ ही संगठन को मजबूती देने के लिए छह नए राष्ट्रीय संगठन महासचिवों की भी नियुक्ति कर दी गई है। 5 सितंबर को दिल्ली की सड़कों पर होने वाले बड़े मार्च से ठीक पहले लिया गया यह फैसला पार्टी की आक्रामक भावी रणनीति की तरफ साफ इशारा कर रहा है।

सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज बने CJP के नए राष्ट्रीय चेहरा

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए नया राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। इससे पहले यह अहम प्रभार सौरभ दास और आशुतोष रांका के पास था। हालांकि, दोनों नेताओं को पदोन्नत करके राष्ट्रीय सह-संयोजक बनाए जाने के बाद से ही ये पद खाली चल रहे थे। गौरतलब है कि संगठन की स्थापना के समय सबसे पहले तीन प्रवक्ताओं के नामों की घोषणा की गई थी। उनमें शामिल तीसरे प्रवक्ता विजेता दहिया को 20 जुलाई को हुए चर्चित 'बर्गर विवाद' के तुरंत बाद पद से हटा दिया गया था।

6 दिग्गजों को मिली राष्ट्रीय संगठन महासचिव की कमान

पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कार्यसमिति ने छह नेताओं पर भरोसा जताया है। मंगलवार सुबह जारी आधिकारिक सूची के अनुसार रेखा शर्मा, अक्षय शिंदे, प्रेम आकाश, अनाम उज्जमा और बालाकृष्ण शुक्ला को राष्ट्रीय संगठन महासचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन अनुभवी नेताओं के आने से देश भर में पार्टी का कैडर बेहद तेजी से मजबूत होगा।

नॉर्थ जोन कोऑर्डिनेशन कमिटी में 17 फायरब्रांड चेहरे शामिल

उत्तरी भारत में जनाधार बढ़ाने के मकसद से कॉकरोच जनता पार्टी ने अपनी नॉर्थ जोन समन्वय समिति का भी व्यापक विस्तार किया है। इस शक्तिशाली कमिटी में आदेश प्रधान गुर्जर, अजाद मोहित, मोहम्मद फरहान खान, विश्वेष कर्नवाल, उज्ज्वल पांडे, पूजा सैनी, आफताब सिंह विर्क और अर्शदीप सिंह कोचर को जगह मिली है। इनके अलावा जाहिद अहमद माले, महविश अली, श्रेष्ठ सिंह खेरा, अजय देशवाल, डॉ. विवेक सांगवान, मुकेश ऑलराउंडर, राम जाखड़, हर्ष कार्तिकेय सिंह और एडवोकेट आरुषि घई को भी नॉर्थ जोन की कमिटी में शामिल किया गया है।

5 सितंबर के इंडिया गेट मार्च से ठीक पहले बड़ा दांव

सीजेपी का यह बड़ा सांगठनिक फेरबदल ऐसे वक्त में आया है, जब महज 24 घंटे पहले ही पार्टी ने दिल्ली में विशाल विरोध प्रदर्शन का आधिकारिक ऐलान किया है। पार्टी ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का संगीन आरोप लगाते हुए 5 सितंबर को इंडिया गेट से शुरू होकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक पैदल मार्च निकालने की घोषणा की है। इस ऐतिहासिक मार्च की सफलता सुनिश्चित करने के लिए ही पूरे संगठन का नए सिरे से कायाकल्प किया गया है।

6 अगस्त को रखी गई थी मजबूत संगठन की नींव

इससे पहले 6 अगस्त को पार्टी ने अपनी पहली राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा की थी। उस समय 30 वर्षीय संस्थापक अभिजीत दीपके को राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया था, जबकि अजिंक्य शिंदे को राष्ट्रीय संगठन प्रभारी और दीपक बालियान को सह-प्रभारी की कमान सौंपी गई थी। इसके साथ ही आफरीन नवाज को राष्ट्रीय सचिव, विजय रेड्डी मल्लांगी को मीडिया प्रमुख और रत्ना सिंह को विधिक मामलों का प्रमुख नियुक्त किया गया था। नए बदलावों के बाद CJP अब अपने पूरे शबाब पर नजर आ रही है।

Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Content Writer Mail ID - harshsri764@gmail.comharshsri764@gmail.com

Harsh Srivastava is a journalist currently working as Desk In-Charge at NewsTrack, Lucknow. He began his journalism career in 2023 and has previously worked with Hindustan, Times Internet and India News. He holds a Master’s degree in Journalism and Mass Communication (MJMC). His key areas of interest include politics, elections and crime, with a wider focus on governance, public policy and current affairs. He writes research-driven and SEO-focused digital stories, combining journalistic depth with an understanding of digital audiences. Harsh has covered the 2026 West Bengal Assembly Election, several state elections and bypolls, and extensively followed the Delhi CJP protest and its developments. His work includes news reports, explainers, features and analytical stories. Originally from Varanasi, Harsh has worked across Varanasi, Delhi and Lucknow, with experience spanning reporting, digital journalism, content writing and editorial operations.

Next Story