मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का बड़ा दावा, बोले- 2041 तक असम बन जाएगा मुस्लिम बहुल राज्य

Assam News: दावा किया कि हर दस साल में हिंदुओं की आबादी 16 प्रतिशत ही बढ़ रही है। उन्होंने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने मुस्लिम समुदाय के बीच जनसंख्या वृद्धि को कम करने के लिए कदम उठाए हैं।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 19 July 2024 9:26 AM GMT
CM Himanta Biswa Sarma
X

CM Himanta Biswa Sarma    (photo: social media )

Assam News: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा किया है। अपने दावे में उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ सालों में असम में मुस्लिमों की आबादी बहुत बढ़ने वाली है और 2041 तक असम मुस्लिम बहुल राज्य बन जाएगा। वहीं उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी जनसंख्या नियंत्रण के ब्रांड एंबेसडर बन जाते हैं तो यह स्थिति नियंत्रित हो सकती है। क्योंकि यह समुदाय केवल उनकी बात सुनता है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सांख्यिकीय नमूने पेश किए। उन्होंने दावा किया कि राज्य में मुस्लिम आबादी हर 10 साल में लगभग 30 प्रतिशत बढ़ रही है। इस हिसाब से असम में मुस्लिम 2041 तक बहुसंख्यक बन जाएंगे।

अब आबादी का 40 प्रतिशत हो चुके हैं

मुख्यमंत्री ने सांख्यिकीय नमूनों का हवाला देते हुए कहा कि मुस्लिम अब असम की आबादी का 40 प्रतिशत हो चुके हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह वास्तविकता है, इसे होने से कोई नहीं रोक सकता। वे यहीं नहीं रूके उन्होंने यह भी दावा किया कि हर दस साल में हिंदुओं की आबादी 16 प्रतिशत ही बढ़ रही है। उन्होंने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने मुस्लिम समुदाय के बीच जनसंख्या वृद्धि को कम करने के लिए कदम उठाए हैं।

राहुल गांधी पर किया तंज

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, मुसलमानों की जनसंख्या वृद्धि को रोकने में कांग्रेस की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी जनसंख्या नियंत्रण के ब्रांड एंबेसडर बन जाते हैं, तो यह स्थिति नियंत्रित हो सकती है। क्योंकि यह समुदाय केवल उनकी बात सुनता है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story