'बम से उड़ा देंगे CM ऑफिस...', सचिवालय में मची अफरा-तफरी, पुलिस जांच में जुटी

Bomb Threat Today: इस राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस और बॉम्ब स्क्वाड ने पूरे परिसर की जांच की। जाने क्या है पूरा मामला

Sonal Verma
Published on: 19 July 2025 4:03 PM IST (Updated on: 19 July 2025 4:24 PM IST)
Bomb Threat
X

Bomb Threat

Bomb Threat Today: दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अब गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय और राज्य सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। गुजरात पुलिस ने आज इसकी जानकारी दी है। गुजरात पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई को मुख्यमंत्री ऑफिस (CMO) के आधिकारिक ईमेल पर एक संदेश मिला। इसमें CMO समेत गुजरात सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। पुलिस का कहना है कि मुख्यमंत्री कार्यालय और राज्य सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी झूठी थी। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

गांधी नगर की डिप्टी एसपी दिव्या प्रकाश गोहिल ने दी जानकारी

गांधी नगर की डिप्टी एसपी दिव्या प्रकाश गोहिल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि," गांधी नगर पुलिस और मुख्यमंत्री के सुरक्षा टीम तुरंत अलर्ट हो गई। पूरे सीएम ऑफिस की अच्छी तरह से जांच हुई। बॉम्ब स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया था। चप्पे-चप्पे की जांच के बाद यह सूचना पूरी तरह से झूठी साबित हुई।" अधिकारी ने कहा कि धमकी फर्जी निकली। तलाशी अभियान के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

उन्होंने कहा, 'भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात संदेश भेजने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।' हाल ही में कुछ स्कूलों, निचली अदालतों और गुजरात हाईकोर्ट को भी बम की ऐसी धमकियां मिली थीं। जांच के बाद सभी झूठी निकली थीं।

अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

गुजरात पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान पूरे परिसर में कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। इस मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है और ईमेल भेजने वाले शख्स की तलाश की जा रही है।

पहले भी मिल चुकी है अदालतों को उड़ाने की धमकी

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब गुजरात में बम की धमकी दी गई है। इससे पहले भी यहां कई स्कूलों, निचली अदालतों और गुजरात हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है पर सभी धमकियां झूठीं निकलीं। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Sonal Verma
ABOUT THE AUTHOR

Sonal Verma

Former Content Writer Mail ID - discoversonal@gmail.comdiscoversonal@gmail.com

Sonal Verma is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story