TRENDING TAGS :
गांधी जयंती पर CM विजय बने बस कंडक्टर! चेन्नई के कोयम्बेडु तक महिलाओं को बांटा फ्री टिकट | देखें VIDIO
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय चेन्नई के कोयम्बेडु बस टर्मिनस पर बस कंडक्टर के अंदाज में नजर आए।
Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु में गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद यात्रियों का ध्यान खींच लिया। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय अचानक बस कंडक्टर की भूमिका में नजर आए। चेन्नई के कोयम्बेडु बस टर्मिनस पर उन्होंने खुद महिलाओं को जीरो-फेयर यानी मुफ्त यात्रा के टिकट दिए और उनके साथ बस में सफर भी किया।
दरअसल, मुख्यमंत्री यहां महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘वेट्री पयनम’ योजना के विस्तारित रूप की शुरुआत करने पहुंचे थे। इस दौरान उनका यात्रियों से बातचीत करने और टिकट बांटने वाला वीडियो भी सामने आया है।
सीएम विजय बस में महिलाओं से की बात
सीएम विजय बस में महिलाओं के बीच गए, उनसे बातचीत की और योजना को लेकर उनका अनुभव भी जाना। कोयम्बेडु से कांचीपुरम के बीच चलने वाली 76B बस में उन्होंने यात्रियों को मुफ्त टिकट जारी किए। इस दौरान बस में मौजूद कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ उनका हल्का-फुल्का पल भी देखने को मिला। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ छात्रों ने उन्हें चॉकलेट भी दी।
‘वेट्री पयनम’ का दायरा अब पहले के मुकाबले काफी बढ़ा दिया गया है। पहले महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की सुविधा मुख्य रूप से सामान्य शहर और कस्बाई बसों तक सीमित थी। पहाड़ी इलाकों में भी 40 किलोमीटर तक की यात्रा इसके दायरे में थी। अब एक्सप्रेस, लिमिटेड स्टॉप सर्विस, डीलक्स, सब-अर्बन यानी मोफस्सिल सामान्य बसों और 40 किलोमीटर से ज्यादा दूरी वाले घाट रूट की सामान्य बसों को भी इसमें शामिल किया गया है। ये बसें राज्य की सात सरकारी परिवहन कंपनियों के जरिए संचालित होती हैं।
84.32 लाख महिलाओं को हर दिन मिलेगी फायदा
सरकार के मुताबिक इस विस्तार के बाद करीब 84.32 लाख महिलाओं को हर दिन इसका फायदा मिलने का अनुमान है। अलग-अलग रिपोर्टों के अनुसार करीब 12,692 से 12,695 सरकारी बसों को योजना के दायरे में लाया गया है। सरकार का कहना है कि इसका मकसद सिर्फ किराया बचाना नहीं, बल्कि महिलाओं की पढ़ाई, नौकरी, इलाज और दूसरी जरूरी गतिविधियों तक उनकी पहुंच आसान बनाना भी है।
मुख्यमंत्री विजय ने 24 अगस्त को विधानसभा में इस योजना के विस्तार का ऐलान किया था। अब गांधी जयंती के दिन इसका विस्तारित रूप जमीन पर लागू किया गया है। हालांकि, चुनाव आचार संहिता के कारण चेंगलपट्टू और तिरुप्पुर जिलों में योजना का यह विस्तार फिलहाल लागू नहीं किया गया है।


