×

Bihar News: पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस ने दी अहम जिम्मेदारी, बिहार का बनाया पर्यवेक्षक

Bihar News: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने तत्काल प्रभाव से बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा और अन्य पार्टी गतिविधियों के समन्वय के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Jugul Kishor
Published on: 27 Jan 2024 7:41 AM GMT (Updated on: 27 Jan 2024 8:03 AM GMT)
Bihar News
X
पूर्व सीएम भूपेश बघेल (सोशल मीडिया)

Bihar News: बिहार में आरजेडी और जेडीयू के बीच जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बघेल को तत्काल प्रभाव से बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा और अन्य पार्टी गतिविधियों के समन्वय के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस बारे में कांग्रेस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेगुगोपाल ने आदेश जारी कर दिया है।

केसी वेणुगोपाल ने जारी किया आदेश



किसी भी समय टूट सकता है महागठबंधन

बिहार में चल रही महागठबंधन की सरकरा लगभग टूटने की कगार पर है। किसी भी समय महागठबंधन के टूटने का एलान हो सकता है। इसको लेकर अब कांग्रेस ने भूपेश बघेल को बिहार भेजा है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल सरकार बचाने का लगातार प्रयास कर रही है। अब देखने वाली बात ये होगी कि बिहार में नीतीश कुमार दोबारा सीएम पद की शपथ लेते हैं या फिर तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम से सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हैं।

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही है भारत जोड़ो न्याय यात्रा

बतां दें कि कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में 15 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से हुई थी। ये यात्रा पश्चिम बंगाल पहुंच चुकी है। 26-27 जनवरी को दो दिन के विराम के बाद बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर और दार्जिलिंग जिलों से गुजरेगी। इसके बाद 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी। राहुल की इस यात्रा को पहले असम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। बाद में पश्चिम बंगाल में भी यात्रा में कुछ रुकावटें आईं।



Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story