TRENDING TAGS :
कोरोना फिर पकड़ रहा रफ्तार! 3000 पार पहुंचे एक्टिव केस; क्या आएगी नई लहर?
Corona Virus Active Cases: कोरोना वायरस एक बार फिर देशभर में अपने पैर पसार रहा है। अब एक्टिव केसेस 3,000 के पार पहुंच गए हैं, वहीं मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।
Corona Virus Active Cases (Photo: Social Media)
Corona Virus Active Cases: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या 3000 को पार कर गई है, जो डराने वाला आंकड़ा है। पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण दर में अचानक से तेजी आई है, जिसके चलते विशेषज्ञों और प्रशासन ने सतर्क रहने के लिए कहा है।
बढ़ रहे हैं एक्टिव केस और मरने वालों की संख्या
कोरोना वायरल देशभर में अपने पैर पसार रहा है। इस बात का अंदाजा आप आंकड़ों से लगा सकते हैं। धीरे-धीरे कोरोना वायरस के एक्टिव केसेस और मरने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब एक्टिव केसेस की संख्या 3,726 हो गई है। इसमें केरल में सबसे ज्यादा मामले सामने आए है। यहां 1336 केस हैं। वहीं महाराष्ट्र में 749 और दिल्ली में 375 मामले सामने आए हैं। ये आंकड़े डराने वाले हैं। पिछले 24 घंटे में 700 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।
वहीं कोरोना वायरस से मरने वाले संख्यों में भी बढ़ोतरी हो रही है। अब तक 28 लोगों की कोरोना की वजह से जान चली गई। 24 घंटे में 6 लोगों की मौत हुई। गत शनिवार को बेंगलुरु में 63 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उन्होंने वैक्सीन लगवा रखी थी। वहीं दिल्ली में भी 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। सबसे ज्यादा मरने वालों की संख्या महाराष्ट्र से है। यहां 7 लोगों की जान चली गई है। केरल में 6, दिल्ली में 4, कर्नाटक में 4, यूपी में 2, एमपी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और गुजरात में 1-1 मौत हुई है।
विशेषज्ञों की चेतावनी
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच चार नए वैरिएंट भी मिले हैं, जिसे देखते हुए विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है। इनमें LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 है। विशेषज्ञों ने फिलहाल इसे लो-रिस्क वेव बताया है, जिससे घबराने की जरुरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतनी बहुर जरूरी है। अगर लापरवाही करी तो भारी पड़ सकता है। इसमें सबसे ज्यादा बुजुर्गों और जो लोग पहले से बीमार हैं, उन्हें सतर्क रहने की खास जरुरत है।
सरकार की तैयारियां बढ़ी
देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार की तैयारियां भी तेज हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को RT-PCR टेस्टिंग बढ़ाने, अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने और बूस्टर डोज को बढ़ावा देने के लिए निर्देश दिए हैं। वहीं एयरपोर्ट्स पर भी स्क्रीनिंग तेज की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जनता से भी सावधानी बरतने की अपील की है। कहा गया है कि बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें, भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें, टीकाकरण पूरा करवाएं और हल्के लक्षण दिखते ही कोरोना टेस्ट जरूर करवाएं।


