राहुल गांधी दूसरे बाबा साहब आंबेडकर... दलित नेता उदित राज के बयान पर छिड़ गई बड़ी बहस

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी पिछले कुछ समय से 'भागीदारी न्याय' के तहत जाति जनगणना और आरक्षण की 50 प्रतिशत सीमा को हटाने की बात कर रहे हैं। उसी को लेकर दलित नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने बड़ा बयान दिया है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 26 July 2025 12:37 PM IST (Updated on: 26 July 2025 1:21 PM IST)
Rahul Gandhi
X

Rahul Gandhi (Photo: SocialMedia)

Rahul Gandhi News: दलित नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने शनिवार को एक बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर से कर दी है। अपने बयान में उदित राज ने कहा कि यदि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) राहुल गांधी द्वारा 'भागीदारी न्याय सम्मेलन' के दौरान कही गई बातों को गंभीरता से सुनता है, तो राहुल गांधी ओबीसी वर्ग के दूसरे आंबेडकर साबित होंगे। यह बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस 'भागीदारी न्याय' के नारे के साथ देश भर में सामाजिक न्याय और जाति जनगणना का मुद्दा उठा रही है।

उदित राज ने क्यों की राहुल की तुलना?

कांग्रेस नेता उदित राज ने अपने बयान में जोर देकर कहा कि राहुल गांधी ने जाति जनगणना और ओबीसी के लिए आरक्षण तथा अधिकारों की बात करके वही काम किया है, जो डॉ. भीमराव आंबेडकर ने दलितों और शोषितों के उत्थान के लिए किया था। उन्होंने कहा कि आंबेडकर ने संविधान में दलितों के लिए आरक्षण और अधिकारों को सुनिश्चित किया था। उसी तरह राहुल गांधी का प्रयास भी ओबीसी समुदाय को वाजिब हक दिलाने का है। राहुल गांधी ने न सिर्फ ओबीसी की आर्थिक स्थिति बल्कि सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

राहुल गांधी के भागीदारी न्याय का एजेंडा

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी का कदम ओबीसी समुदाय को एक नई दिशा दे सकता है, उन्हें समाज में उनका स्थान दिला सकता है। राहुल गांधी का यह प्रयास समाज में असमानता को खत्म करने और सबको बराबर का मौका देने वाला है। राहुल गांधी पिछले कुछ समय से 'भागीदारी न्याय' के तहत जाति जनगणना और आरक्षण की 50 प्रतिशत सीमा को हटाने की बात कर रहे हैं। वह देश में जिस वर्ग की जितनी आबादी है, उसे उसी अनुपात में प्रतिनिधित्व देने की वकालत कर रहे है। राहुल गांधी केंद्र सरकार पर बराबर ओबीसी के हितों की अनदेखी और उनको हक से वंचित रखने का आरोप लगा रहे है।

बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

पूर्व सांसद उदित राज का बयान राहुल गांधी के एजेंडे को आगे बढ़ाने वाला माना जा रहा है। उदित राज के इस बयान पर राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उदित राज के बयान की कड़ी आलोचना की है। बीजेपी नेताओं ने इसे डॉ. आंबेडकर का अपमान बताया है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि आंबेडकर का स्थान अद्वितीय है, उनकी तुलना किसी भी राजनेता से नहीं की जा सकती। बीजेपी के अनुसार, यह कांग्रेस की वोटों की राजनीति है और वे केवल चुनाव जीतने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।वहीं कांग्रेस के नेता उदित राज के बयान का समर्थन करते दिख रहे हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story